Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Aurangabad News: इधर बज रही थी शहनाई, उधर चोरों ने कर दी सफाई

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 02:26 PM (IST)

    दाउदनगर के कांदुराम की गड़ही इलाके में चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाते हुए लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। स्थानीय लोगों ने बढ़ती नशेबाजी को ...और पढ़ें

    बंद घरों से चोरों ने 80 हजार नगद समेत दो लाख की संपत्ति चुराई

    बंद घरों से चोरों ने 80 हजार नगद समेत दो लाख की संपत्ति चुराई

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, दाउदनगर (औरंगाबाद)। शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने एक बार फिर स्थानीय निवासियों की नींद उड़ा दी है। ताजा मामला वार्ड संख्या 11 स्थित कांदुराम की गड़ही इलाके की है, जहां सोमवार की रात चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाते हुए लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति चुरा लिया।

    घटना के बाद इलाके में दहशत और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। पहली घटना शत्रुघ्न चंद्रवंशी के घर की है। गृहस्वामी सोमवार की शाम अपने घर में ताला बंद कर सूर्य मंदिर के पास आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

    मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे जब वापस लौटे, तो घर का मंजर देखकर दंग रह गए। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और बक्सों की कुंडी काटकर उसमें रखे 40 हजार रुपये नकद समेत सोने-चांदी के कीमती जेवरात चुरा लिए।

    पीड़ित परिवार की सदस्य सुरभि कुमारी ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने उसी घर के पास स्थित संध्या देवी के बंद मकान को निशाना बनाया। गृहस्वामी के अनुसार, चोरों ने उनके घर से लगभग 40 हजार रुपए नकद की चोरी की है।

    खबरें और भी

    एक ही रात में दो घरों में हुई इस सेंधमारी से पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना के पीछे इलाके में बढ़ती नशेबाजी को मुख्य कारण बताया है। घटनास्थल के पास बड़ी संख्या में इस्तेमाल की गई सीरिंज और अन्य नशीले पदार्थों के अवशेष बिखरे मिले हैं।

    नागरिकों का आरोप है कि खाली घरों को देखते ही यह इलाका नशेड़ियों का सुरक्षित अड्डा बन जाता है। लोगों ने मांग की है कि पुलिस नशेड़ियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाए और रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।

    दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी हुई है। पुलिस जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी को देख रही है।