विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी के तिलक समारोह में प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा, मचा बवाल

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Wed, 19 Apr 2017 10:49 PM (IST)

प्रेमी ने प्रेमिका को धोखा दिया और शादी का झांसा देकर किसी और से ब्याह रचाने लगा। प्रेमिका ने तिलक समारोह में पहुंचकर खूब हंगामा मचाया।

प्रेमी के तिलक समारोह में प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा, मचा बवाल
प्रेमी के तिलक समारोह में प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा, मचा बवाल

औरंगाबाद [जेएनएन]। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका का यौन शोषण किया, लेकिन बाद में शादी से इंकार कर गया। बाद में जब प्रेमी की शादी तय हुई तो प्रेमिका उसके तिलक समारोह में पहुंच गई। उसने वहां प्रेमी की जमकर खबर ली। घटना अंबा थाना के संडा गांव में सोमवार की रात हुई। घटना की एफआइआर मंगलवार को दर्ज की गई। 

देव थाना के चांदपुर गांव की रहने वाली एक युवती अंबा के संडा गांव निवासी जितेंद्र से पे्रम करती थी। इस दौरान जितेंद्र ने कई बार उसका यौन शोषण किया। लेकिन, बाद में शादी से मुकर गया। 

यह भी पढें: पता भी नहीं चलेगा और खाली हो जाएगा अापका बैंक अकाउंट, बरतें ये सावधानियां 

इस बीच  जितेंद्र की शादी अन्यत्र तय हो गई। युवती को जब इसका पता चला, तब वह ठीक तिलक की रात प्रेमी जितेंद्र के घर पर पहुंच गई। उसने लोगों से शादी रोकने की गुहार लगाई तथा खुद से शादी कराने की जिद पर अड़ गई। उसने जितेंद्र को पकड़कर जमकर लताड़ा तथा उसके पिता उपेंद्र शर्मा समेत अन्य परिजनों को अपनी कहानी बताई। 

यह भी पढें:  पटना का ये है 'गुंडा बैंक', गरीबों की गाढ़ी कमाई कर जाते हजम 

बाद में ग्रामीणों ने युवती को किसी तरह समझा-बुझाकर घर पहुंचाया। वहां उसने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को  दी। इसके बाद उसने मंगलवार को जितेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।