Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औरंगाबाद गैंगरेप: कार्टून लगाकर बच्चों के हाथ में थमाया मोबाइल, फिर सौतेली मां के साथ की दरिंदगी; ऐसे खुला राज

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 11:21 PM (GMT+05:30)

    औरंगाबाद में एक नेपाली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसकी जानकारी पीड़िता के बच्चों ने दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई क ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. औरंगाबाद में नेपाली महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला।

    2. बच्चों को मोबाइल देकर वारदात को दिया अंजाम।

    3. पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, स्पीडी ट्रायल।

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। नगर थाना क्षेत्र के सोन सिंचाई कालोनी स्थित खंडहरनुमा मकान में नेपाल की रहने वाली 20 वर्षीय महिला के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का एक सनसनीखेज मामले का राज पीड़िता के दो मासूम बच्चों ने खोली। अपराध का खुलासा पीड़िता के सौतन के दोनों छोटे बच्चे के जरिए हुआ।

    नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि पीड़िता का पति पिछले करीब आठ साल से शहर में रहकर घूम-घूमकर चाय बेचने का काम करता है। उसने तीन साल पहले पीड़िता से दूसरी शादी की थी।

    करीब तीन महीने पहले ही वह अपनी दूसरी पत्नी और पहली पत्नी के चारों बच्चों के साथ शहर में किराए के मकान में रहने आया था। मंगलवार की शाम पीड़िता अपने सौतन के दो छोटे बच्चों (उम्र तीन से पांच वर्ष) के साथ आरोपियों के संपर्क में आई।

    पीड़िता के अनुसार, आरोपितों ने महिला को बच्चों के साथ टेंपो पर बैठाकर पहले बाजार घुमाने के बहाने शहर के विभिन्न हिस्सों में ले गए। इसके बाद अंधेरा होने पर उसे सिंचाई कालोनी स्थित एक सुनसान और खंडहरनुमा मकान में ले गए, जहां उन्होंने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया।

    जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और कई तरह की धमकी दी। वारदात के दौरान आरोपितों ने दोनों मासूम बच्चों को शांत रखने और कार्टून दिखाने के लिए अपने मोबाइल फोन उनके हाथ में थमा दिए थे।

    खबरें और भी

    बच्चे मोबाइल देखने में मशगूल हो गए, जिसका फायदा उठाकर तीनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब पीड़िता घर लौटी, तो उसने डर और दहशत के कारण अपने पति को कुछ नहीं बताया।

    हालांकि, जब पिता को बच्चों ने मां के साथ बाजार जाने की बात बताई तब पति ने पत्नी से बाजार जाने का कारण पूछा। इसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दी।

    थानाध्यक्ष के अनुसार बुधवार को पति-पत्नी दोनों नगर थाने पहुंचे और पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित जीतू, अभिषेक और एक अन्य नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम ने पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं और पीड़िता के वस्त्रों को जब्त किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस गंभीर मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपितों को सजा दिलाई जाएगी।