Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई में मजदूरी करते हैं पिता, औरंगाबाद की बेटी रिया सिंह ने मैट्रिक में 8वां स्थान हासिल कर नाम किया रोशन

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 06:32 PM (IST)

    नबीनगर प्रखंड के रामनगर गांव की रिया सिंह ने मैट्रिक परीक्षा में 483 अंक प्राप्त कर बिहार की टॉप-10 सूची में आठवां स्थान हासिल किया है। उनके पिता मुंब ...और पढ़ें

    रिया सिंह ने लहराया परचम। (जागरण)

    रिया सिंह ने लहराया परचम। (जागरण)

    HighLights

    1. रिया सिंह ने मैट्रिक में 483 अंक प्राप्त किए।

    2. बिहार की टॉप-10 सूची में आठवां स्थान।

    3. मजदूर पिता की बेटी, बनना चाहती है अधिकारी।

    संवाद सूत्र, नबीनगर (औरंगाबाद)। घर-परिवार चलाने के लिए दूसरे प्रदेश में मजदूरी कर रहे नबीनगर प्रखंड के रामनगर पंचायत के रामनगर गांव निवासी मनोज सिंह चंद्रवंशी की पुत्री रिया सिंह को मैट्रिक में 483 अंक मिले हैं।

    रिया बिहार की टॉप-10 सूची में आठवें स्थान पर है। उसकी सफलता से रविवार को गांव में उत्सह का माहौल रहा। रामनगर गांव के ग्रामीण खुश हैं।

    ग्रामीण रिया के घर पहुंच बधाई दे रहे हैं। उत्क्रमित विद्यालय की छात्रा रिया के पिता मनोज मुंबई में किसी निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं। उसकी मां मुनि देवी गृहिणी है।

    रिया ने बताया कि विद्यालय की पढ़ाई के बाद रामनगर स्थित एक कोचिंग में पढ़ाई करती थी। प्रतिदिन सात से आठ घंटा पढ़ाई कर परीक्षा की तैयारी किया जिसका परिणाम सामने है।

    रिया बिहार प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बनना चाहती है। बताया कि सेल्फ स्टडी के बगैर किसी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करना संभव नहीं है।

    मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को सलाह देते हुए कहा कि कोचिंग के अलावा सात से आठ घंटे पढ़ाई जरूरी है। कठिन परिश्रम से ही सफलता की सीढ़ी पार की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- LIC एजेंट के बेटे ने बिहार बोर्ड मैट्रिक में हासिल किया 8वां स्थान, इंजीनियर बनना चाहते हैं आरा के रौशन कुमार

    यह भी पढ़ें- BSEB 10th Topper: टॉप 10 में पहुंची फेरी वाले की बेटी, आसमान में उड़ान भरना चाहती है सासाराम की खुशी