Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औरंगाबाद: शराब पीने से मना करती थी दूसरी पत्नी, विवाद के बाद आधी रात को ट्रेन के आगे कूदा मजदूर

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 02:32 PM (IST)

    औरंगाबाद के ओबरा में 30 वर्षीय मजदूर पिंटू साव ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उसकी दूसरी पत्नी शराब पीने से मना करती थी, जिसके चलते हुए विवाद के बा ...और पढ़ें

    ट्रेन के आगे कूदा मजदूर

    ट्रेन के आगे कूदा मजदूर

    HighLights

    1. ओबरा में 30 वर्षीय मजदूर पिंटू साव ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की।

    2. शराब पीने से रोकने पर पत्नी से विवाद, फिर ट्रेन से कटा।

    3. विवाद के बाद रात में घर से निकला, सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिला।

    संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद)। ओबरा थाना के शंकरपुर निवासी 30 वर्षीय मजदूर पिंटू साव शंकरपुर रेलवे गुमटी से पूरब अज्ञात ट्रेन से कटकर जान दे दी। बताया जाता है कि,पिंटू साव की दो शादी थी। पहली पत्नी अपनी तीन बच्चों के साथ बाहर में स्वयं काम कर बच्चों को भरण पोषण करती थी । 

    दूसरी पत्नी गुड़िया देवी के साथ गांव पर रहता था। मजदूरी कर भरण पोषण करता था। परंतु कुछ दिनों से पति पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता आ रहा था। 

    नशे का सेवन करने पर रोक लगाने दबाव 

    आस पास के ग्रामीणों को माने तो पत्नी गुड़िया देवी अपने पति को नशे का सेवन करने पर रोक लगाने दबाव बनाती थी। परंतु मृतक पिंटू साव उसकी बातों को अनसुनी कर उसे गाली गलौज हमेशा करता था। 

    ग्रामीणों की माने तो बुधवार की रात्रि 8 बजे घर से विवाद कर निकला ,परंतु पत्नी को क्या मालूम था कि,क्या वे रेल में कटने जा रहे है। पत्नी ने सोची की,गांव में कहीं चले गए होंगे। 

    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    परंतु जब गांव के ग्रामीण सुबह में रेलवे गुमटी की तरफ बड़े तो वहां पर लोगों की भीड़ इक्कठा को देखकर पहुंचा तो देखा कि,यह गांव की पिंटू साव है। जिसकी सूचना परिजनों को दी गई। 

    परिजन सूचना पर घर के परिवार बिलख बिलख कर रो रहे है। शव को जीआरपी पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी है। घटना से गांव के लोग मर्माहत है।

    यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में स्कॉर्पियो ने साइकिल को मारी टक्कर, 2 छात्राओं की गई जान; मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम


    खबरें और भी