Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औरंगाबाद में स्कॉर्पियो ने साइकिल को मारी टक्कर, 2 छात्राओं की गई जान; मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 11:14 AM (GMT+05:30)

    औरंगाबाद के ओबरा-बेल-पौथू रोड पर तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से साइकिल सवार दो छात्राओं की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर ...और पढ़ें

    औरंगाबाद में पौथू थाना के भताड़ी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो

    औरंगाबाद में पौथू थाना के भताड़ी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो

    HighLights

    1. स्कार्पियो की टक्कर से दो साइकिल सवार छात्राओं की मौत।

    2. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम की।

    3. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर जाम खुलवाया।

    संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद)। ओबर-बेल-पौथू रोड में भताड़ी गांव के पास गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साइकिल सवार दो छात्राओं को रौंद दिया। दोनों की मौत घटनास्थल पर हो गई।

    दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बराही के पास मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। दोनों छात्राएं कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि नरौला गांव निवासी रुस्तम अली के 14 वर्षीय पुत्री असिया प्रवीण एवं उसी गांव के 15 वर्षीय रिजाउद्दीन अंसारी की 15 वर्षीय पुत्री अपसरी खातून की मौत हुई है।

    प्रतिदिन बराही बाजार कोचिंग करने जाती थी। असिया प्रवीण की मौत घटना स्थल पर हो गई और अपसरी खातून को घायल अवस्था में सदर अस्पताल औरंगाबाद ले जाने के क्रम में मौत हुई है। दो छात्राओं की मौत से संबंधित खबर जब गांव में पहुंचा तो मातम छा गया। स्वजन रोने लगे।

    Aurangabad News 1

    (घर में रो रहे स्वजन)

    घटना के बाद से ग्रामीणों ने शव को बराही पथ पर रखकर जाम किया है। ग्रामीण छात्राओं के स्वजन को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। एक घंटे से ओबरा-बेल-पौथू रोड जाम है। ग्रामीणों का कहना है  कि,शजब तक मुआवजा नही मिलेगा, जाम रहेगा और शव नहीं उठने देंगे।

    Aurangabad Accident

    (सड़क जाम किए ग्रामीण)

    पौथू पंचायत के पूर्व मुखिया शंभू भारती जाम किए ग्रामीणों को समझाने में लगे थे। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने समझाने का प्रयास किया। जाम की सूचना पर पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार, दारोगा अरुण कुमार गुप्ता एवं फेसर के सहायक अवर निरीक्षक सुमन कुमार,  बेल पंचायत मुखिया नसीम अख्तर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर किसी तरह जाम हटाया।

    खबरें और भी

    पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। लोगों को समझा बुझाकर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- बिहार की दो जेलों से बनी तेलंगाना में ₹84 लाख के सोने की लूट की साजिश, नीट परीक्षा की व्यस्तता का उठाया फायदा

    यह भी पढ़ें- 'गलत एनकाउंटर करने वालों को मिले कड़ी सजा' भरत तिवारी मामले में बोलीं विधायक मैथिली ठाकुर