Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'गलत एनकाउंटर करने वालों को मिले कड़ी सजा' भरत तिवारी मामले में बोलीं विधायक मैथिली ठाकुर

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 09:20 AM (IST)

    भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर को गलत बताते हुए दोषी पुलिस अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ...और पढ़ें

    भरत तिवारी मामले में बोलीं विधायक मैथिली ठाकुर

    भरत तिवारी मामले में बोलीं विधायक मैथिली ठाकुर

    HighLights

    1. भरत तिवारी एनकाउंटर को विधायक मैथिली ठाकुर ने बताया गलत।

    2. दोषी पुलिस अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    3. बिहार में कानून-व्यवस्था सख्त हुई, पुलिस सक्रिय: ठाकुर।

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बीजेपी की अलीनगर (दरभंगा) विधायक मैथिली ठाकुर ने बयान दिया है। उन्होंने इस एनकाउंटर को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि जो एनकाउंटर की घटना (भरत तिवारी एनकाउंटर मामला) हुई, उसमें गंभीर अनियमितताएं शामिल थी। 

    उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि जिस पुलिस अधिकारी ने यह गलत काम किया, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सरकार ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है, और मेरा मानना है कि तुरंत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

    बिहार में कानून व्यवस्था सख्त

    वहीं विपक्ष द्वारा बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि समय-समय पर उनके बयान आते रहते हैं उन्हें इस पर कुछ नहीं कहना है। उन्होंने बताया कि राज्य में कानून-व्यवस्था निश्चित रूप से और सख्त हुई है। कोई भी अपराधी अब अपराध करने से निश्चित रूप से डरता है।

    साथ ही उन्होंने अपने विधानसभा का क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने व्यक्तिगत रूप से अपने निर्वाचन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार देखा है। मुझे पता है कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में पुलिस बहुत सक्रियता से काम कर रही है। उनके विधायक बनने के बाद क्षेत्र के तीनों थानों की पुलिस 24 घंटे सक्रिय रहती है और पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है।

    खबरें और भी

    इनपुट एएनआई के साथ

    यह भी पढ़ें- भरत भूषण एनकाउंटर के आरोपी पूर्व SDO को मिली नई पोस्टिंग, पटना में डीएसपी बनाए जाने पर भड़का परिवार