भरत भूषण एनकाउंटर के आरोपी पूर्व SDO को मिली नई पोस्टिंग, पटना में डीएसपी बनाए जाने पर भड़का परिवार
भरत भूषण एनकाउंटर मामले के आरोपी एसडीपीओ राजेश शर्मा को पटना में मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का डीएसपी बनाया गया है। ...और पढ़ें

भरत भूषण एनकाउंटर के आरोपी पूर्व SDO को मिली नई पोस्टिंग
HighLights
राजेश शर्मा को पटना में नई डीएसपी पोस्टिंग मिली।
भरत भूषण के परिवार ने इस पर नाराजगी जताई।
सरकार पर अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप।
पंचायत सूत्र, बिलौटी(शाहपुर)। बिहार के चर्चित भरत भूषण एनकाउंटर मामले में आरोपी एसडीपीओ राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें अब मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का डीएसपी बनाया गया है। राजेश शर्मा को पटना में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भरत के परिवार वालों ने काफी नाराजगी जताई है।
बता दें कि पुलिस द्वारा कथित एनकाउंटर में मारे गए बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी मामले में उनकी माता आशा देवी ने तत्कालीन जगदीशपुर एसडीपीओ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बावजूद सरकार द्वारा उनका तबादला कर नई जगह पोस्टिंग दिए जाने पर भरत तिवारी के स्वजनों ने सवाल उठाए हैं।
सरकार पर संरक्षण देने का आरोप
आशा देवी ने बयान जारी कर कहा कि जिन अधिकारी के खिलाफ इस मामले में प्राथमिकी दर्ज है। उन्हें कार्रवाई के बजाय नई पोस्टिंग देना कई सवाल खड़े करता है। उनका आरोप है कि सरकार इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय संबंधित अधिकारियों को संरक्षण देने का काम कर रही है।
बता दें कि भरत भूषण तिवारी के एनकांउटर मामले में परिजनों की शिकायत के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद तत्कालीन एसडीपीओ राजेश शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें- भरत तिवारी के गांव में कटाव पीड़ितों की मदद तेज, मिट्टी भराई से घर बनाने की राह आसान