औरंगाबाद में घरेलू गैस की भारी किल्लत, रात 10 बजे से ही लाइन में लग रहे उपभोक्ता
नबीनगर में घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। तान्या गैस एजेंसी के बाहर रात 10 बजे से ही लंबी कतारें लग रही हैं। उपभोक्ता सिलेंड ...और पढ़ें
-1774605389377_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, नबीनगर (औरंगाबाद)। नबीनगर में घरेलू गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान है।घरेलू गैस सिलेंडर का हालात नबीनगर में सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। रात दस बजे से ही उपभोक्ता पर्ची कटाने के लिए तान्या गैस एजेंसी के कार्यालय के बाहर एवं सिलेंडर लेने के लिए गोदाम के बाहर अपना अपना सिलेंडर रखकर पूरी रात नंबर लगाकर गैस सिलेंडर लेने का इंतजार कर रहे हैं।
गैस लेने के लिए गैस गोदाम के बाहर खड़े उपभोक्ता अजय कुमार सिंह, कल्लू पाठक, संदेश कुमार, राजा कुमार, दीपक कुमार, मिक्की कुमार, कल्लू चंद्रवंशी, रविंद्र कुमार सिंह, गौतम कुमार सिंह समेत कई उपभोक्ता होने बताया कि हम लोग कल रात दस बजे से ही गैस गोदाम के बाहर नंबर लगा कर खड़े है लेकिन 12:00 बजने वाला है अभी तक हम लोगों का नंबर नहीं आया है।
उपभोक्ताओं ने बताया कि नबीनगर में होटल संचालक एवं ठेला पर फास्ट फूड बेचने वाले लोग भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर का उठाव कर रहे हैं उन लोगों के द्वारा प्रतिदिन नंबर लगाकर सिलेंडर का उठाव किया जा रहा है।
गैस गोदाम के कर्मचारियों के द्वारा उपभोक्ताओं की भारी भीड़ को देखते हुए गैस का वितरण नहीं किया जा रहा था।पुलिस प्रशासन के गैस गोदाम के बाहर पहुंचने के बाद गैस एजेंसी के कर्मचारियों के द्वारा गैस का वितरण किया जा रहा था।
खबरें और भी
1 किलोमीटर लंबी लग रही लाइन
गैस गोदाम पर पुलिस प्रशासन के द्वारा गैस लेने के लिए खड़े लोगों को लाइन लगवाया जा रहा था। गैस लेने के लिए गैस एजेंसी के बाहर लगभग 1 किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी हुई थी। उसमें भी उपभोक्ता आपस में ही उलझ जा रहे थे। लोगों का कहना था कि लाइन में बीच में लोग घुसकर गैस लेने का प्रयास कर रहे हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं कुछ उपभोक्ता पर्ची का फोटो कॉपी कराकर भी गैस लेने का प्रयास कर रहे थे।
उपभोक्ता पहले हम तो पहले हम गैस सिलेंडर लेंगे इसको लेकर उपभोक्ताओं में आपसे नोक झोंक भी हो रहा था।उपभोक्ताओं का कहना था कि गैस एजेंसी के कर्मचारियों के द्वारा पैसा तो होम डिलीवरी का लिया जा रहा है लेकिन गैस की होम डिलीवरी नहीं हो पा रही है एक ओर जिला प्रशासन औरंगाबाद जिले में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर होने का दावा करती है वहीं नबीनगर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा हुआ है।
गैस एजेंसी के बाहर मेले जैसा दृश्य दिखाई दे रहा था कोई माथे पर तो कोई साइकिल एवं कोई मोटरसाइकिल पर सिलेंडर ले लेकर अपना गैस लेने के लिए पहुंच रहे थे लेकिन वहां किसी की भी सुनवाई नहीं थी।कर्मचारियों का कहना था कि गैस कम मात्रा में आ रहा है जिसके कारण हम लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गैस एजेंसी के कर्मचारियों को कहना था कि गैस जब भरपुर मात्रा में उपलब्ध था तो हम लोग होम डिलीवरी कर गैस पहुंचाने का काम करते थे लेकिन अभी युद्ध के कारण गैस कम मात्रा में उपलब्ध हो रहा है जिसको लेकर परेशानी बढ़ी है।
कर्मचारियों ने कहा कि अभी पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है।प्राप्त मात्रा में आपूर्ति होने के बाद गैस की किल्लत से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी एवं फिर से गैस की होम डिलीवरी शुरू हो जाएगी।