लखीसराय के संग्रामपुर में पेयजल संकट, नलजल योजना ठप; सरकारी भवन बने पशु शेड
सरकारी प्रयासों के बावजूद लखीसराय के चानन प्रखंड की संग्रामपुर पंचायत में पेयजल संकट गहरा गया है। खराब चापाकल और नलजल योजना की टंकी टूटी पड़ी है, जिसस ...और पढ़ें
-1774604449954_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
अजय कुमार अजय, चानन (लखीसराय)। सरकार व जिला प्रशासन गर्मी के शुरूआती दौर में ही जिले के चानन प्रखंड क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर सरकारी स्तर पर पेयजल समस्या दूर करने के लिए प्रखंड क्षेत्र में खराब पड़े चापाकल एवं नलजल योजना को ठीक करने के लिए मरम्मत दल को रवाना किया गया। लेकिन चानन प्रखंड क्षेत्र के संग्रामपुर पंचायत मुख्यालय गांव एवं भंडार आदि गांवों खराब पड़े चापाकल एवं नलजल की मरम्मत कार्य अब भी कोसो दूर है।
नलजल योजना की टंकी खराब पड़ी
साथ ही पंचायत के वार्ड संख्या दस में लगे नलजल योजना के टंकी स्थापना काल से ही खराब पड़ा है। यहां तक कि बीते वर्ष आई तेज आंधी-तूफान में टंकी उडने के बाद से अबतक टावर पर टंकी नही लगाया गया है। जिससे आने वाले भीषण गर्मी में ग्रामीणों को एक बार फिर पानी को तरसना पड़ेगा।
सरकारी भवन बना पशु शेड
वहीं संग्रामपुर गांव स्थित बाबा स्थान परिसर में बने सरकारी भवन जैसे राजीव गांधी सेवा केन्द्र, सामुदायिक भवन, कलामंच आदि पशु शेड बनकर रह गया है। जो देखरेख के अभाव में खंडहर बनता जा रहा है। जबकि सामुदायिक भवन में मतदान केन्द्र भी स्थापित है। वहां पशुओ को बांधकर पशुशेड बना दिया गया है।
संग्रामपुर गांव में सभी जगह पूर्व में बने नाली व उसके ढक्कन जर्जर होकर टूटने लगे है। जिससे हमेशा खतरा बना रहता है। सबसे अधिक परेशानी बुढे व बच्चे को होती है। वह भी रात के समय अधिक परेशानियों का सामना करना पडता है। क्योकि टूटे नाली में गिरकर लोग घायल हो जाते है।
संजीत कुमार, ग्रामीण।
खबरें और भी
संग्रामपुर गांव के बाबा स्थान परिसर में वित्तीय वर्ष 2915-16 में पंचायत मनरेगा भवन, राजीव गांधी सेवा केन्द्र आदि का निर्माण कराया गया था। जो बिना प्लास्टर का ही छोड दिया गया। जो दस साल बीतने को है, लेकिन उसे जीर्ण-शीर्ण अवस्था में ही छोड दिया गया। जिससे उक्त भवन में ग्रामीण पशुओ को बांधने का काम करता है।
आलोक महतो, ग्रामीण।
वार्ड संख्या दस संग्रामपुर गांव में नलजल के टावर पर लगे टंकी के उडने एवं देखरेख के अभाव में टावर पर जंगली घास व लततर उग आये है। साथ ही टावर के चारो तरफ फैली गंदगी बदबू देते रहता है। कई बार पंचायत प्रतिनिधि व प्रखंड पदाधिकारी को खराब नलजल को ठीक करने की शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन अब तक ठीक नही कराया गया है।
गौरी महतो, ग्रामीण।
ग्रामपुर गांव के वार्ड संख्या दस में स्थापना काल से ही मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल-जल योजना फेल है। यहां आधे-अधूरे पाईप बिछाकर छोड दिया गया है। उसके उपर नलजल का स्टाटर मोटर जलने से बंद पडा हुआ है। जिसे देखने वाला कोई नही है। जिससे आने वाले गर्मी के मौसम में पेयजल संकट उत्पन्न होगी।
बिरजू महतो, ग्रामीण।
चानन प्रखंड क्षेत्र के संग्रामपुर पंचायत अंतर्गत सभी वार्ड में नलजल समस्या को दूर किया जा रहा है। वही वार्ड संख्या दस में भी जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। जिसके लिए पीएचईडी विभाग को निर्देश दिया गया है।
प्रिया कुमारी बीडीओ, चानन।