Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    औरंगाबाद में शादी के 2 महीने बाद विवाहिता की मौत, हत्या के आरोप में हिरासत में सास

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 08:40 AM (IST)

    औरंगाबाद के चातर गांव में शादी के दो महीने बाद एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, ज ...और पढ़ें

    विवाहिता की मौत ( प्रताकात्मक तस्वीर )

    विवाहिता की मौत ( प्रताकात्मक तस्वीर )

    HighLights

    1. औरंगाबाद में शादी के दो माह बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत।

    2. मायके वालों ने ससुराल पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया।

    3. पुलिस ने सास को हिरासत में लिया, अन्य फरार, जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। खुदवां थाना क्षेत्र के चंदा पंचायत के चातर गांव में शादी के दो माह बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर की है। पुलिस इसे संदिग्ध मौत मान रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घर से सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

    सास के अलावा अन्य स्वजन घर छोड़ फरार हो गए हैं। 12 जून 2026 को श्रद्धा की शादी चातर गांव निवासी राजू कुमार के साथ हुई थी। राजू ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता है। 

    फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात

    कहा जा रहा है कि श्रद्धा ने विवाद के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किया है परंतु मायके वाले ने थाना में ससुराल वालों द्वारा हत्या कराने की प्राथमिकी कराई गई है। 

    WhatsApp Image 2026-07-20 at 8.20.53 AM

    थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया है। घटना रविवार रात की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच किया जा रहा है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा