Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वन भूमि पर अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मदनपुर पुलिस ने फसल की नष्ट

    Updated: Thu, 04 Dec 2025 03:46 PM (GMT+05:30)

    औरंगाबाद के मदनपुर में वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर धोबराहा जंगल में दो एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। सिंचाई उपकरण जब्त किए ग ...और पढ़ें

    वन भूमि पर अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    वन भूमि पर अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    HighLights

    1. मदनपुर में अफीम की फसल नष्ट

    2. वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

    3. अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

    संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद)। मदनपुर थाना क्षेत्र के धोबराहा जंगल में वन भूमि का अतिक्रमण कर लगभग दो एकड़ में लगाए गए अफीम की फसल को वन विभाग की टीम ने मदनपुर थाना पुलिस के सहयोग से बुधवार को नष्ट किया। 

    इस कार्रवाई के दौरान पटवन में उपयोग की जाने वाली पंप मशीन, डिलीवरी पाइप, सेक्शन और कुदाल को भी जब्त किया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से अफीम की खेती करने वालों में हड़कंप मच गया है।

    इस मामले में वनपाल रौनक कुमार और वनरक्षी नंदू कुमार ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। दोनों ने अपने बयान में कहा है कि अफीम की खेती की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई है और खेती करने वाले का नाम पता करने का प्रयास किया जा रहा है। 

    32 एकड़ में लगाए गए अफीम की फसल को नष्ट किया

    वनों के क्षेत्र पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि जनवरी 2025 में सागरपुर, ढकपहरी और छकरबंधा जंगल में करीब 32 एकड़ में लगाए गए अफीम की फसल को नष्ट किया गया था।

    थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि वन विभाग और पुलिस की टीम द्वारा फरवरी 2024 में दो बार अफीम की फसल को नष्ट किया गया था। नीमीडीह गांव के खेत से आठ फरवरी को पांच कट्ठा और ढकपहरी पहाड़ से 20 एकड़ तथा 18 फरवरी को ढकपहरी पहाड़ पर 15 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया गया था।

    खबरें और भी

    इस मामले में 15 आरोपित बनाए गए हैं, जिनमें से सात को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जंगल में अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।