प्रेमिका की शादी के बाद भी सोशल मीडिया पर प्रेमी डाल रहा था फोटो, औरंगाबाद में समझौते के दौरान भिड़े दो पक्ष
प्रेमिका की शादी के बाद भी सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें डालने को लेकर औरंगाबाद के दरधा गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। ...और पढ़ें

समझौते के दौरान भिड़े दो पक्ष
HighLights
औरंगाबाद के दरधा गांव में दो पक्षों में हुई झड़प।
प्रेमिका की शादी के बाद भी सोशल मीडिया पर फोटो डालना कारण।
समझौते के दौरान लाठी-डंडे चले, छह लोग घायल।
संवाद सूत्र, उपहारा गोह (औरंगाबाद)। गोह थाना क्षेत्र के दरधा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर फोन पर स्टेटस डालना एक युवक को महंगा पड़ गया। इसको लेकर बुधवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से तीन महिला तीन पुरुष घायल हो गए।
घायलों में हकीम शाह, बसीर साह, मोकिम साह,शयरुन खातून , रवीना खातून, हुस्ना खातून, सहित अन्य शामिल हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में इलाज कराया गया।
दो साल पहले था प्रेम प्रसंग
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही रिजवान की पुत्री से बसीर का दो वर्ष पहले प्रेम प्रसंग था। हालांकि परिवार के सहमति से उस लड़की की शादी किसी दूसरे लड़के से हो गई है।
लेकिन दरधा गांव निवासी बसीर शाह उस लड़की के शादी के बाद मोबाइल से सबंधित फोटो अपने इंस्टाग्राम, फेसबुक अकाउंट पर बराबर स्टेटस लगा रहा था। जिससे लड़की पक्ष के लोग कई बार समझौता भी किया गया था लेकिन बसीर शाह नहीं माना।
विवाद को सुलझाने के लिए हुआ समझौता
ग्रामीणों ने बताया कि उसी विवाद को सुलझाने के लिए फिर से समझौता किया जा रहा था, इसी दौरान दोनों तरफ से तू-तू-मैं-मैं होते होते गाली गलौज के साथ घटना मार-पीट में बदल गया। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष पर लाठी डंडे से लगातार हमला करते नजर आ रहे हैं।
खबरें और भी
इस मामले में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ितों के द्वारा आवेदन मिला है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।