यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'नीतीश का राजपाट खत्म हो रहा', उपेंद्र कुशवाहा का करारा प्रहार, बोले- लालू यादव ने एक बार कही थी ये बात
Bihar Politics रालोजद पार्टी के दलित सम्मेलन में सोमवार को पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर जमकर हमला बो ...और पढ़ें

HighLights
- उपेंद्र कुशवाहा ने दलित सम्मेलन में लोगों को किया संबोधित
- कहा- समाज खतरे में है, लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें
संसू, बारुण (औरंगाबाद)। Bihar Politics : बिहार में राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD Supremo Lalu Yadav) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आने वाले चुनावों के बाद देश में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने का दावा भी किया।
राष्ट्रीय लोक जनता दल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ द्वारा मस्तुल बारुण में दलित सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अशोक राम और संचालन राकेश राम ने किया।
बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अशोक राम, जिलाध्यक्ष अशोक मेहता, उपाध्यक्ष जितेंद्र राम ने दीपप्रज्वलन कर दलित सम्मेलन कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
दलित समाज वोट देने में आगे : कुशवाहा
दलित स्वाभिमान सम्मेलन में राष्ट्रीय लोक जनता दल उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि दलित समाज के लोग वोट देने में सबसे अधिक और आगे रहते हैं, लेकिन हिस्सा लेने में पीछे रहते हैं। कारण आप अपनी शक्ति नहीं पहचान पाते। आपको आगे आने की जरूरत है।
माला पहनाने वाले वोट का लाभ ले लेते हैं, लेकिन दलित वंचित रह जाते हैं। आप लोग कमर कस लें कि लोकसभा के चुनाव में पुन: नरेंद्र मोदी का ही सरकार बनाएंगे और मोदी सरकार बनेगी, यह निश्चित भी है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि न्यायपालिका से डरे लोगों से बचें।
जनहित के लिए जाति जनगणना किया गया। मेरी पार्टी विचारधारा के साथ कभी समझौता नहीं करती। आप सभी कन्फ्यूजन में नहीं रहें और नरेंद्र मोदी का सहयोग करें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का राजपाट समाप्त होने जा रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं है।
खबरें और भी
.jpg)
रालोजद पार्टी के द्वारा दलित सम्मेलन का हुआ आयोजन। फोटो- जागरण
लालू यादव के बयान पर बोला हमला
दलित समाज के लोग तो इस लाभ से बिल्कुल ही वंचित हैं। अपना विकास करना है तो अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलें। लालू यादव (Lalu Yadav) पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू ने कहा था कि गईया-बकरियां चरती जाए; मुनिया-बिटिया पढ़ती जाए।
जहां अभी गईया-बकरियां चर रही हैं, लेकिन बिटिया नहीं पढ़ पाती है। हमारा समाज बुरे हालात से गुजर रहा है। बदलाव की आवश्यकता है। आप सभी पार्टी को मजबूत बनाएं। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आपके विकास के साथ खड़ी है।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी पीयूष कुमार, बसंत राम, अनुरुद्ध राम, कुश पासवान, उदय पासवान, मीना देवी, सबिता देवी, सोमारु राम, महेश राम, अवधेश भुइयां, कमलेश राम, गायत्री देवी के साथ नबीनगर विधानसभा क्षेत्र से आए लोग मौजूद रहे।