Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पहुंचे सचिवालय, निरीक्षण के बाद किस बात पर लगाई क्लास?

    By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 01:05 PM (IST)

    Bihar Political News बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) एक बार फिर अपने रुटीन के अनुसार सोमवार को अचानक सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने ...और पढ़ें

    Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पहुंचे सचिवालय, अफसरों की लगाई क्लास
    Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पहुंचे सचिवालय, अफसरों की लगाई क्लास

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिकायतें मिलने के बाद शुरू किया है रुटीन निरीक्षण
    2. सीएम के सचिवालय आने का क्रम शुरू होने के बाद दुरुस्त हुई व्यवस्थाएं

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्टूबर महीने के आखिरी सोमवार को अचानक सचिवालय पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने विभागों का निरीक्षण कर अफसरों को निर्देश दिए।

    बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार और मंगलवार को रुटीन के अनुसार सचिवालय जाते हैं। इससे पहले भी वह अचानक सचिवालय गए थे। सीएम के पहुंचने के दौरान अफसर मुस्तैद नजर आए।

    अफसरों को दिए अहम निर्देश

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने रुटीन के अनुसार विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों को समय पर दफ्तर आने के लिए भी कहा।

    उन्होंने अफसरों से कहा कि आपको वक्त पर सचिवालय पहुंचना है। ये आपको जरूर करना है। अगर आप खुद ऐसा नहीं करेंगे तो आपके अधीनस्थ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को आप कैसे संदेश देंगे।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान अलग-अलग विभागों का जायजा लिया। बता दें कि मुख्यमंत्री को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अफसर-मंत्री समय पर सचिवालय नहीं आते हैं। इसके बाद से ही सीएम ने नियमित निरीक्षण शुरू किया था।

    ...जब पैदल ही सचिवालय पहुंचे नीतीश कुमार

    बता दें कि दो हफ्ते पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पैदल ही सचिवालय पहुंच गए थे। दरअसल, सचिवालय जाने के क्रम में बीपी मंडल गोलंबर से कर्पूरी सभागार के बीच सड़क किनारे पेड़ गिरा हुआ था।

    उस पेड़ को देखकर मुख्यमंत्री अपनी गाड़ी से उतर गए थे और वहां से पैदल ही चल पड़े थे। सीएम के पैदल जाने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई थीं। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे। सीएम करीब 1 किलोमीटर पैदल चलकर सचिवालय पहुंचे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

    यह भी पढ़ें : Bihar News : चुनावी बॉन्ड से राजद-जदयू को कितना मिला चंदा? इन दलों की झोली में भी गिरे हजारों करोड़ रुपये

    यह भी पढ़ें : पवन सिंह आरा से लड़ेंगे चुनाव? भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बोले- अब केवल पार्टी के आदेश का इंतजार

    खबरें और भी