Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पवन सिंह आरा से लड़ेंगे चुनाव? भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बोले- अब केवल पार्टी के आदेश का इंतजार

    By Mukul KumarEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 11:52 AM (GMT+05:30)

    भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह रविवार को भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत दिया। उन्होंने ...और पढ़ें

    भाजपा के कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह।
    भाजपा के कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह।

    HighLights

    1. पवन सिंह बोले- पार्टी के आदेश पर आगे करेंगे काम
    2. आरा से चुनाव लड़ने का पवन सिंह ने दिया संकेत

    डिजिटल डेस्क, पटना। पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों फिल्मों के अलावा राजनीति में भी काफी ऐक्टिव दिखाई दे रहे हैं। रविवार को पटना में भाजपा की तरफ से मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस समारोह में पवन सिंह भी शामिल हुए थे। 

    इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव आरा सीट से इलेक्शन लड़ने का संकेत दिया। मीडिया द्वारा जब पवन सिंह से पूछा गया कि क्या आप आरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे?

    इसके जवाब उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सिपाही हैं, जो भी ऊपर से आदेश आएगा, उसका वह पालन कारेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने की इच्छा किसको नहीं होती है, सभी चाहते हैं कि हम आगे बढ़ें। 

    इसके अलावा जब पवन सिंह से पूछा गया कि मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ के बाद क्या आपको भी लोकसभा में देखा जा सकता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जी बिल्कुल देखा जाएगा, केवल समय का इंतजार है। 

    गौरतलब है कि पवन सिंह चार सितंबर 2017 को दिल्ली पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे। मूल रूप से भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अन्तर्गत जोकहरी गांव के निवासी हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

    ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए सम्राट चौधरी

    वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से अमृत कलश लेकर भाजपा के युवा मोर्चा के डेढ़ हजार कार्यकर्ता रविवार को विशेष ट्रेन से दिल्ली के लिए कूच कर गए। अमृत कलश में बलिदानियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के घर-आंगन की मिट्टी भरी है।

    मेरी मिट्टी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत बिहार के 28 हजार 348 घरों के आंगन की मिट्टी को 16 हजार 829 अमृत कलश में संग्रहित किया है। इससे पहले कलश यात्रा निकली गई, जो पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से रवाना होकर शहीद स्मारक होते हुए रेलवे जंक्शन पहुंची।

    खबरें और भी

    बीच में शहीद स्मारक सप्तमूर्ति (बिहार विधान सभा के सामने पटना) के समक्ष पंच प्रण प्रतिज्ञा लिया गया। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में निकली भव्य कलश यात्रा में पार्टी के सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए।

    यात्रा के शुभारंभ से पहले पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में 11 बलिदानियों के स्वजनों को सम्मानित किया गया।

    रीति देवी, पुष्पा राय, विद्या देवी, श्यामला देवी, रीता देवी, इंदु देवी, पूनम देवी, मणिमाला देवी, नीता देवी, समिता देवी, मुन्नी देवी को सम्मानित किया गया।

    पवन सिंह ने किया उत्साहित

    समारोह को भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा, विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता हरि सहनी एवं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने संबोधित किया।

    पवन सिंह ने भी युवाओं को राष्ट्रभक्ति गीत सुनाकर उत्साहित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, सांसद राम कृपाल यादव व विवेक ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम सिंह व रणवीर नंदन उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- 'जितना बोलना है बोले, अपनी औकात समझे', पशुपति पारस ने नाम लिए बिना चिराग पासवान पर किया प्रहार

    यह भी पढ़ें- Jehanabad: भोजपुरी स्टार पवन सिंह BJP के दिवंगत नेता विजय सिंह के स्वजन से मिले, बोले- हर संभव मदद देंगे