Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jehanabad: भोजपुरी स्टार पवन सिंह BJP के दिवंगत नेता विजय सिंह के स्वजन से मिले, बोले- हर संभव मदद देंगे

    By dheeraj kumarEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 10:46 PM (IST)

    बिहार के कल्पा गांव में आजकल चहल-पहल काफी बढ़ गई है। पटना में भाजपा के मार्च के दौरान हुई विजय सिंह की मौत ने इस गांव को सुर्खियों में ला दिया है। यहा ...और पढ़ें

    Jehanabad: भोजपुरी स्टार पवन सिंह BJP के दिवंगत नेता विजय सिंह के स्वजन से मिले, बोले- हर संभव मदद देंगे
    Jehanabad: भोजपुरी स्टार पवन सिंह BJP के दिवंगत नेता विजय सिंह के स्वजन से मिले, बोले- हर संभव मदद देंगे

    HighLights

    1. भोजपुरी स्टार की एक झलक पाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
    2. सुरक्षा के किए गए थे कड़े इंतजाम
    3. भोजपुरी स्टार ने कहा- विजय सिंह के परिवार के साथ है हमारी पूरी संवेदना

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद।  भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान पटना में जिला महामंत्री विजय सिंह का निधन हो गया था। इसे लेकर बिहार में सियासत गर्म हो गई थी। 

    विजय के घर पर तमात नेताओं ने पहुंचकर उनके स्वजन को सांत्वना दी थी। विजय के स्वजन से मिलने आने वाले नेताओं में प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के नेता शामिल हैं।

    इसी क्रम में बुधवार को भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी विजय सिंह के पैतृक घर कल्पा पहुंचे।  उन्होंने विजय सिंह के स्वजन से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

    इसके साथ ही उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। भोजपुरी स्टार ने कहा कि हमारी पूरी संवेदना विजय सिंह के परिजनों के साथ है। दुख की इस घड़ी में मेरे द्वारा हर संभव मदद किया जाएगा।

    भोजपुरी स्टार पवन सिंह के आने की सूचना लोगों को विभिन्न माध्यमों से सुबह में ही मिल गई थी। आगमन के निर्धारित समय तीन बजे से पहले से ही लोगों की भीड़ लगने लगी थी।

    एक झलक पाने के लिए जुटी लोगों की भीड़

    शहर के एक नंबर नाका से लेकर कल्पा गांव तक जगह-जगह लोग पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। हालांकि, भोजपुरी स्टार निर्धारित समय से लगभग दो घंटे विलंब से पहुंचे फिर भी लोग टस से मस नहीं हुए।

    कल्पा गांव में तो तिल रखने की भी जगह नहीं थी। भोजपुरी स्टार के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कल्पा गांव के साथ-साथ रास्ते में सुरक्षाकर्मी मुस्तैद थे।

    मीडिया के सवालों का नहीं दिया जवाब

    सभी लोग किसी भी तरह पवन सिंह को एक झलक देखना चाहते थे। इस दौरान मीडिया कर्मी द्वारा पवन सिंह से कई सवाल पूछे गए। लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

    उनका कहना था कि यह समय बयानबाजी का नहीं है। हम लोग दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिजन से मिलने आए हैं। पवन सिंह के आने पर स्थानीय लोगों द्वारा विजय सिंह अमर रहे के नारे भी लगाए गए।