Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेले को लेकर अबरखा में कांवड़ियों के लिए बन रहे पंडाल व शिविर, पेयजल और रोशनी के इंतजाम

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 10:55 AM (IST)

    श्रावणी मेले के लिए बांका के अबरखा में कांवड़ियों के ठहरने की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी पंडाल, शिविर, पेयजल और प्रकाश व्यवस्थ ...और पढ़ें

    अबरखा में कांवड़ियों के लिए बन रहे पंडाल

    अबरखा में कांवड़ियों के लिए बन रहे पंडाल

    HighLights

    1. अबरखा में कांवड़ियों के ठहराव की तैयारियां तेज।

    2. पेयजल, प्रकाश और शौचालय की व्यवस्था की जा रही।

    3. जलजमाव और साफ-सफाई की समस्या का समाधान आवश्यक।

    संवाद सूत्र,कटोरिया (बांका)। श्रावणी मेला को लेकर सुईया-कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित अबरखा में कांवड़ियों के ठहराव की तैयारियां तेज हो गई है। प्रशासन एवं स्थानीय स्तर पर श्रद्धालुओं के रात विश्राम के लिए सरकारी भवनों, अस्थायी पंडालों और निजी शिविरों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

    हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के यहां ठहरने की संभावना को देखते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की कवायद जारी है। 

    कांवड़ियों को मिलेगी हर तरह की सुविधा

    कांवड़ियों की सुविधा के लिए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, विश्राम स्थल एवं शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। वहीं कुछ स्थानों पर जलजमाव और साफ-सफाई की समस्या अब भी बनी हुई है। जिससे समय रहते समाधान की आवश्यकता महसूस की जा रही है। 

    श्रद्धालुओं के उपयोग के लिए बनाए गए शौचालयों की नियमित सफाई, पर्याप्त जलापूर्ति और समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। 

    तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

    स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रावणी मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जानी चाहिए, ताकि बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले लाखों कांवड़ियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियों की लगातार निगरानी की जा रही है। ताकि मेला अवधि के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

    यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला 2026: बांका में 20 KM कांवड़िया पथ पर अब तक नहीं बिछी बालू, कीचड़ से पैदल चलना हुआ मुश्किल


    खबरें और भी