Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में खूब बढ़ी सत्तू-शरबत की बिक्री, ठेलों पर लोग दिन-रात लगा रहे भीड़; दुकानदारों को जमकर हो रहा मुनाफा

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 03:48 PM (IST)

    बिहार में गर्मी बढ़ती जा रही है। तापमान में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। तेज धूप में इंसान तड़प रहे हैं पेड़-पौधे झुलस रहे हैं। ऐसे में खुद को आरा ...और पढ़ें

    बिहार में गर्मी में खूब बढ़ी सत्तू के शरबत की मांग।
    बिहार में गर्मी में खूब बढ़ी सत्तू के शरबत की मांग।

    HighLights

    1. लू और पछुवा हवा के झोंके से झुलस गई फसलें
    2. लगातार 42 डिग्री पार के तापमान ने लोगों का जीना किया मुहाल
    3. 44 डिग्री गर्मी का पारा आज रहने की संभावना

    जागरण संवाददाता, बांका। चैत के बाद बैसाख की बेकाबू धूप ने लोगों ने जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे पहली बार हो रहा है कि पखवाड़ा भर लगातार जिला का उच्चतम तापमान 40 और 42 डिग्री के पार चल रहा है। मंगलवार को जिला का तापमान सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंचने की संभावना है।

    तड़प रहे इंसान, झुलस रहे पौधे

    मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को बांका का तापमान 44 डिग्री पार कर सकता है। इसमें अगले दो तीन दिनों तक कोई कमी नहीं होगी। इस तापमान और गर्म हवा ने इंसानों की परेशानी तो बढ़ा ही रखा है।

    अब इसके बाद फसल और हरियाली पर भी इसका कहर टूट रहा है। खेतों खड़ी मक्का और सब्जी की फसलों को खूब नुकसान हो चुका है। इसके पौधे झुलस रहे हैं।

    सत्तू शरबत, कुल्‍फी की खूब बढ़ी मांग

    दूसरी तरफ गर्मी बढ़ते ही शहर में ठंडा का कारोबार तेजी से बढ़ गया है। शाम को धूप के डूबते ही लोग पक्के से घरों से बाहर सड़क पर खुली हवा में निकल रहे हैं। इस दौरान शहर में शीतलपेय की बिक्री बढ़ गई है।

    कोल्ड ड्रिंक्स का विभिन्न ब्रांड खूब बिक रहा है। इसके अलावा आइसक्रीम, कुल्फी, नारियल पानी, सत्तू शरबत, आम का शरबत भी खूब बिक रहा है। देर रात तक शहर की सड़कों पर लोग इसका आनंद लेते दिख रहे हैं।

    देर रात लोग ले रहे आइसक्रीम का आनंद

    सत्तू शरबत बेच रहे मांगन मंडल ने बताया कि सुबह से दोपहर तक सत्तू शरबत की बिक्री बढ़ी हुई है। हमलोग लोकल तैयार सत्तू का ही उपयोग करते हैं। फलूदा विक्रेता ने बताया कि दोपहर में लोग बाजार निकल ही नहीं रहे हैं।

    खबरें और भी

    धूप कम होने के बाद देर रात तक लोग आइसक्रीम का आनंद ले रहे हैं। बिक्री बढ़ी है। ग्रामीण हाट में ठंडा और रंगीन पानी बेचा जा रहा है। एक ठंडा पानी ही है जो अभी लोगों को कुछ राहत दे रहा है।

    घर में पानी ठंडा रखने के लिए हाट में घड़ा की भी बिक्री बढ़ी हुई है। गोल घड़ा के साथ मिट्टी के सुराही का भी डिमांड बढ़ा हुआ है।

    ये भी पढ़ें:

    जहां-तहां अब पोल से नहीं ले सकेंगे कनेक्‍शन, बिजली विभाग का आया नया फरमान; इस वजह से ले लिया बड़ा फैसला

    पति के ग्‍लास में पत्‍नी ने मिलाई नींद की दवा, गहने लेकर हुई फरार, अब नई नवेली दुल्‍हन को दर-दर ढूंढ़ रहे ससुरालवाले