Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पति के गिलास में पत्‍नी ने मिलाई नींद की दवा, गहने लेकर हुई फरार, अब नई नवेली दुल्‍हन को दर-दर ढूंढ रहे ससुरालवाले

    Updated: Tue, 30 Apr 2024 03:19 PM (IST)

    Dhanbad Crime धनबाद के बलियापुर क्षेत्र में एक नई नवेली दुल्‍हन के भाग निकलने का मामला सामने आया है। बुधवार को पति-पत्‍नी की शादी हुई थी और शुक्रवार ...और पढ़ें

    सोता रहा दूल्हा, गहने लेकर भाग निकली दुल्हन
    सोता रहा दूल्हा, गहने लेकर भाग निकली दुल्हन

    HighLights

    1. बलियापुर में शादी के दो दिन बाद ही भाग निकली दुल्हन
    2. ससुराल व मायके के लोग कर रहे तलाश, नहीं मिल रहा सुराग

    जागरण संवाददाता, बलियापुर (धनबाद)। शादी हुई, सभी रीति-रिवाज हुए और दो दिन बाद ही रात में नई नवेली दुल्हन घर से अपना गहना व सामान लेकर फरार हो गई। घटना शुक्रवार को धनबाद के बलियापुर क्षेत्र में घटी। काफी तलाश के बाद भी जब दुल्हन नहीं मिली तो स्वजन ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

    बुधवार को हुई थी दोनों की शादी

    बलियापुर निवासी वासुदेव महतो की शादी गोविंदपुर क्षेत्र की पूनम नामक युवती से बुधवार को हुई थी। बताया गया कि शादी संपन्न होने के बाद गुरुवार की सुबह दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचा।

    उसी शाम प्रीतिभोज भी हुआ। सारे रीति रिवाज हुए। अगले दिन दूल्हा दुल्हन को लेकर गोविंदपुर स्थित उसके मायके गया और फिर उसी दिन बलियापुर लौट आया। शुक्रवार की रात दोनों कमरे में सोने चले गए।

    पति के पानी के गिलास में मिला दी नींद की दवा

    इस दौरान दुल्हन ने पानी के गिलास में चुपके नींद की दवा मिला दी और दूल्हे को दे दिया। इधर, पानी पीने के बाद पति जब गहरी नींद में सो गया, दुल्हन अपना सारा गहना और सामान लेकर भाग निकली।

    सुबह जब पति की नींद खुली तो पत्नी को गायब पाया। इसके बाइ इसकी सूचना दुल्हन के मायके वालों को दी गई तो मायकेवाले भी दुल्हन की ससुराल पहुंचे और दुल्हन की खोज में निकल पड़े। जब उसका कहीं भी पता नहीं चला तो इसकी जानकारी बलियापुर थाने को दी गई।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:

    Bird Flu : बर्ड फ्लू को लेकर रांची के बाद धनबाद में भी अलर्ट, विभाग ने दिया ये सख्त निर्देश

    Dhanbad Crime : घर के आंगन में सो रही आदिवासी महिला की गला रेतकर हत्या, देर रात मर्डर हुए से इलाके में तनाव