Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार मैट्रिक परीक्षा में किसान के बेटे आनंद ने हासिल किया 8वां स्थान, भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज सेवा की चाहत

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 03:05 PM (IST)

    आनंद कुमार ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 483 अंक प्राप्त कर बिहार टॉप-10 में आठवां स्थान हासिल किया है। रजौन (बांका) के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प ...और पढ़ें

    आनंद कुमार

    आनंद कुमार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, रजौन (बांका)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय परघड़ी के छात्र आनंद कुमार ने बिहार टाप-10 में आठवां स्थान हासिल किया है।

    आनंद कुमार को कुल 483 अंक प्राप्त हुए हैं। इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षकों और गांव में खुशी का माहौल है। किसान के पुत्र की इस सफलता पर माता-पिता ने बेटे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

    माता-पिता को सफलता का श्रेय

    परघड़ी गांव निवासी किसान सुमन कुमार सिंह के पुत्र आनंद कुमार ने बताया कि इस सफलता का श्रेय वे अपने माता-पिता और मां शारदे कोचिंग सेंटर के शिक्षकों को देते हैं। उन्होंने बताया कि कोचिंग के शिक्षको का मार्गदर्शन उन्हें लगातार मिलता रहा।

    कोचिंग के साथ करते थे सेल्फ स्टडी

    आनंद ने बताया कि वे रोजाना कोचिंग के अलावा चार से पांच घंटे नियमित सेल्फ स्टडी करते थे। आनंद कुमार आगे चलकर डाक्टर बनना चाहता है, ताकि लोगों की सेवा कर सके।

    यह भी पढ़ें- BSEB 10th Toppers List: दुकानदार के बेटे शिवशक्ति ने 10वीं में हासिल की 8वीं रैंक, IAS अधिकारी बनने का सपना

    यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Topper: मुजफ्फरपुर टॉप 3 में दो छात्राएं, सादिया सामी को 96.4 प्रतिशत अंक