Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BSEB 10th Toppers List: दुकानदार के बेटे शिवशक्ति ने 10वीं में हासिल की 8वीं रैंक, IAS अधिकारी बनने का सपना

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 02:46 PM (IST)

    शिवशक्ति कुमार ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 483 अंक प्राप्त कर टॉप-10 में 8वीं रैंक हासिल की है। पीरो, भोजपुर के कटरियां गांव के साधारण परि ...और पढ़ें

    शिवशक्ति ने 10वीं में हासिल की 8वीं रैंक

    शिवशक्ति ने 10वीं में हासिल की 8वीं रैंक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पीरो (भोजपुर)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) 2026 में 483 अंक हासिल कर टॉप-10 (8वीं रैंक) में शामिल पीरो प्रखंड के कटरियां निवासी मिंटू कुमार गुप्ता व पूनम देवी का पुत्र शिवशक्ति कुमार आगे कठिन परिश्रम व मेहनत की बूते आईएएस अधिकारी बनना चाहता है।

    वैसे शिवभक्ति कटरियां गांव के एक अति साधारण परिवार से आता है। शिवभक्ति के पिता मिंटू कुमार गुपता ने गांव में ही कपड़े की छोटी सी दूकान खोल रखी है जबकि माता पूनम देवी सामान्य गृहणी है।

    सीमित साधनों के बीच की पढ़ाई

    शिवशक्ति ने सीमित साधनों के बीच गांव में रहकर ही पढाई की है। वह अपनी प्रतिभा व मेहनत के बूते सफलता की नई इबारत लिखने के लिए प्रतिबद्ध है। शिवशक्ति के अनुसार परिश्रम व दृढःनिश्चय के बूते कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है।

    8-10 घंटे की पढ़ाई

    शिवशक्ति ने प्रतिदिन 8 से 10 घंटे स्वाध्ययन की बदौलत यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। शिवभक्ति ने अपनी सफलता का श्रेय खुद की कठिन मेहनत, माता-पिता व शिक्षकों से मिले प्रोत्साहन व उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कटरियां के शिक्षक अविनाश कुमार से प्राप्त मार्गदर्शन को दिया है।

    शिवशक्ति का कहना है कि सफलता मेहनत व लगन से काम करने वालों की कदम चूमती है। सफलता के लिए मेहनत के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है।

    यह भी पढ़ें- BSEB 10th Toppers List 2026 OUT: सारण के तीन सितारों ने चमकाया नाम: मैट्रिक में राज्य टॉप-10 में बनाई जगह, जिले में जश्न

    यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2026: बिहार टॉप 10 में भागलपुर की 2 साल बाद वापसी, अंशु-अंकुश ने हासिल किया 7वां स्थान

    खबरें और भी