Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पापा के पास ठीक से रहना, मैं जा रही हूं... बेटी से कह तीसरी बार असम से बिहार आई महिला, प्रेमी से बोली- अब मुझे रखो

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 04:06 PM (GMT+05:30)

    असम की एक विवाहिता अपनी बेटी और पति को छोड़कर तीसरी बार अपने सोशल मीडिया प्रेमी के पास बांका, बिहार आ गई है। महिला ने अपनी बेटी से कहा कि वह अपने पिता ...और पढ़ें

    बिहार के बांका शंभुगंज में असम से आई महिला। फाइल फोटो

    बिहार के बांका शंभुगंज में असम से आई महिला। फाइल फोटो

    संवाद सहयोगी, शंभुगंज (बांका)। इंटरनेट मीडिया (फेसबुक/इंस्टाग्राम) पर शुरू हुई एक अधूरी प्रेम कहानी ने अब बांका जिले में एक बड़ा फिल्मी मोड़ ले लिया है। प्यार का बुखार इस कदर चढ़ा कि असम की एक विवाहिता अपने हंसते-खेलते परिवार, पति और महज पांच साल की मासूम बेटी को छोड़कर तीसरी बार सात समंदर पार की तरह असम से भागकर शंभुगंज के खपड़ा बस्ती स्थित अपने प्रेमी के घर पहुंच गई है।

    बेटी से बोली- पापा के पास ठीक से रहना

    इस बार घर से भागने से पहले महिला ने अपनी ममता का गला घोंटते हुए अपनी पांच साल की मासूम बेटी से आखिरी बार कहा, "बेटा, अब तुम पापा के पास ही ठीक से रहना, मैं हमेशा के लिए जा रही हूं..."। मासूम बच्ची को यह समझ भी नहीं आया कि उसकी मां सोशल मीडिया वाले प्यार के खातिर उसे हमेशा के लिए रोता बिलखता छोड़कर बिहार भाग रही है।

    सोशल मीडिया पर हुआ था इश्क

    जानकारी के अनुसार, शंभुगंज के खपड़ा बस्ती निवासी एक युवक की मुलाकात इंटरनेट मीडिया के जरिए असम की रहने वाली एक महिला से हुई थी। धीरे-धीरे मैसेंजर पर चैटिंग और रील्स शेयर करने का यह सिलसिला फोन कॉल से होते हुए गहरे प्यार में बदल गया। दोनों के बीच नजदीकियां इस कदर बढ़ीं कि प्रेमी खुद कई बार असम जाकर महिला से छिपकर मिलने लगा।

    पति ने दर्ज कराया था किडनैपिंग का केस

    महिला की शादी पांच साल पहले से हुई थी और उसे एक बेटी भी है। लेकिन सोशल मीडिया के इस प्यार के आगे सारे रिश्ते बौने साबित हुए और करीब चार महीने पहले भी दोनों फरार हो गया था। इस मामले में महिला के पति ने असम के विजानी थाने में बकायदा अपहरण (किडनैपिंग) का केस दर्ज कराया था, जिसके बाद परिजन उसे समझा-बुझाकर वापस असम ले गए थे।

    खबरें और भी

    असम से तीसरी बार भागकर आई बांका

    वापस जाने के महज एक महीने बाद ही वह महिला फिर से भागकर शंभुगंज आ गई। एक हफ्ते पहले ही महिला का पति, मां और भाई उसे ढूंढते हुए शंभुगंज पहुंचे और पुलिस के दबाव के कारण 18 जून को उसे दोबारा असम ले जाया गया। लेकिन प्यार की जिद ऐसी थी कि रविवार की शाम को प्रतिमा तीसरी बार फिर से पुलिस और परिवार को चकमा देकर सीधे प्रेमी दया के घर आ धमकी।

    अंतिम सांस तक साथ जीने-मरने की कसम

    तीसरी बार प्रेमी के घर पहुंची महिला का साफ कहना है कि असम में उसे प्रताड़ित किया जाता था, इसलिए वह जान जोखिम में डालकर यहां आई है। वहीं प्रेमी और प्रेमिका दोनों ने हाथ थामकर स्थानीय लोगों के सामने यह एलान कर दिया है कि वे अब अंतिम सांस तक एक-दूसरे के साथ ही रहेंगे और प्रेमी संग जीने-मरने की कसम खा ली है।

    इस अजीबोगरीब प्रेम प्रसंग को लेकर इस वक्त शंभुगंज बाजार में चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं पुलिस भी मामले पर कानूनी रूप से पैनी नजर रखे हुए है।