Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हेल्थ सेंटर का हेड क्लर्क हाजिरी बनाकर गायब, क्षेत्रीय अपर निदेशक ने दिया वेतन काटने का निर्देश

    Updated: Sun, 17 May 2026 01:50 AM (IST)

    भागलपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार सिंह ने धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित पाए गए प्रधान लिप ...और पढ़ें

    निरीक्षण करते अधिकारी। फोटो जागरण

    निरीक्षण करते अधिकारी। फोटो जागरण

    HighLights

    1. प्रधान लिपिक ओम कुमार का वेतन काटने का निर्देश।

    2. दवा उपलब्धता, प्रसव व्यवस्था, अभिलेखों की हुई जांच।

    3. गर्मी से निपटने व जन्म प्रमाण पत्र पर जोर।

    संवाद सूत्र, धोरैया (बांका)। भागलपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार सिंह ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, दवा उपलब्धता, प्रसव व्यवस्था एवं अभिलेखों की जांच की।

    इस दौरान प्रधान लिपिक ओम कुमार को उपस्थिति बनाकर अस्पताल से अनुपस्थित पाए जाने पर अनुशासनहीनता के आरोप में उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

    निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संगणक मुकेश कुमार से जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं से पहले ही आवश्यक दस्तावेज एवं नवजात का नाम पूछ लिया जाए, ताकि 24 घंटे के भीतर जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा सके।

    दवाइयों की उपलब्धता कम 

    दवा भंडारण की जांच में ओपीडी के लिए निर्धारित 201 प्रकार की दवाओं में 168 तथा इंडोर में 90 के बदले 68 प्रकार की दवाएं मिलीं। वहीं, एंटी रैविज के 600 एवं सर्पदंश के 74 इंजेक्शन उपलब्ध पाए गए।

    दवा की कमी पर अपर निदेशक ने कहा कि जिला स्तर से दवाओं की आपूर्ति नहीं हुई है, जिसके लिए मांग भेजी गई है। उन्होंने एक्सपायरी के करीब पहुंच रही दवाओं की अलग सूची तैयार करने का निर्देश दिया।

    हीटवेव से निपटने के निर्देश

    गर्मी को देखते हुए वार्डों में एसी लगाने का निर्देश दिया गया। प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं एवं उनके स्वजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं अवैध वसूली की जानकारी ली गई। मरीजों ने किसी प्रकार की पैसे की मांग नहीं होने की बात कही।

    खबरें और भी

    आपरेशन थियेटर, महिला वार्ड एवं हीटवेव वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। हीटवेव मरीजों की पहचान को लेकर एएनएम से पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने कर्मियों को आवश्यक जानकारी दी। मरीजों के भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया।

    यह भी पढ़ें- बिहार के हायर एजुकेशन में होगा बदलाव, हर एक विश्वविद्यालय का बनेगा एक्शन प्लान; रिजल्ट में देरी पर लगेगी रोक

    यह भी पढ़ें- Gen Z के मुद्दों से निपटने के लिए बिहार सरकार का एक्शन प्लान, अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग