Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांका में बदलेगी शिक्षा की तस्वीर: 11 मॉडल स्कूलों का होगा उद्घाटन, सीएम सम्राट आज करेंगे शुभारंभ

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 07:28 AM (IST)

    बांका के 11 प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन के नाम से खुले मॉडल स्कूलों का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज करेंगे। ...और पढ़ें

    सम्राट चौधरी (फाइल फोटो)

    सम्राट चौधरी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 11 मॉडल स्कूलों का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे।

    2. नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों को मिलेगी विशेष सुविधा।

    3. अत्याधुनिक संसाधन और ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था होगी।

    जागरण संवाददाता, बांका। सभी 11 प्रखंड में सरस्वती विद्या निकेतन के नाम से खुल रहा एक-एक माडल स्कूल शनिवार को चटख भगवा रंग से निखर गया है। साफ-सफाई और साज-सज्जा से पुराना भवन चमक उठा है। इन विद्यालयों में नवमीं से 12वीं तक के बच्चों को पढ़ने की विशेष सुविधा मिलेगी। बच्चों को ऑनलाइन भी विशेषज्ञ शिक्षक पढ़ाएंगे।

    इन विद्यालयों में पढ़ाई का अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध होगा। साथ ही दक्ष शिक्षक उन्हें पढ़ाएंगे। सभी विषयों में शिक्षकों की तैनाती भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। इसमें नामांकन की प्रक्रिया भी बदलेगी।

    राज्य सहित जिला के सभी 11 मॉडल स्कूल का शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बेगुसराय से करेंगे। इसके लिए जिला का सभी मॉडल स्कूल रविवार को खुला रहेगा। वहां स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहकर मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुनेंगे तथा मॉडल स्कूल का शुभारंभ करेंगे।

    इस संबंध में जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने हर प्रखंड के बीईओ को कार्यक्रम का नोडल पदाधिकारी और बीडीओ को वरीय पदाधिकारी बनाकर वहां की सारी तैयारी पूरी कराने को कहा है। रविवार की सुबह से वे खुद उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराएंगे। एक दिन पहले ही वहां लाइव प्रसारण, बैठने की सुविधा आदि की तैयारी पूरी की जा रही है।

    जिला का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय में घोषित माडल स्कूल आरएमके में होगा। यहां विधायक, जिलाधिकारी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा सभी प्रखंड के मॉडल स्कूल में सांसद, विधायक, प्रमुख, जिला पार्षद, मुखिया आदि जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बाद में घोषित तीन नए मॉडल स्कूलों में अभी तैयारी शुरु की गई है। उसका उद्घाटन बाद में होगा।

    खबरें और भी

    प्रखंड मॉडल स्कूल का नाम
    बांका आरएमके इंटर स्कूल
    अमरपुर एमडीएन उवि डुमरामा
    बाराहाट एसएनएस उवि मोहनपुर
    बौंसी एसडी उवि शक्तिनगर
    बेलहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेंगरा
    चांदन प्रोजेक्ट बालिका उवि भैरोगंज
    धोरैया उवि पटवाश्रीपाथर
    फुल्लीडुमर उवि खेसर
    कटोरिया उवि कटोरिया
    रजौन राष्ट्रीय उवि धौनी
    शंभूगंज एसएसकेएम उवि कुर्माडीह