Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धोरैया-असरगंज फोरलेन सड़क निर्माण का सर्वे शुरू, बांका से देवघर जाना होगा आसान

    Updated: Sat, 16 May 2026 04:22 PM (IST)

    धोरैया से असरगंज तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण के लिए भरको गांव के पास बीएसआरडीसी टीम ने सर्वे किया है। ...और पढ़ें

    भरको के समीप प्रस्तावित धोरैया-असरगंज फोरलेन सड़क का सर्वे करते कर्मी। (जागरण)

    भरको के समीप प्रस्तावित धोरैया-असरगंज फोरलेन सड़क का सर्वे करते कर्मी। (जागरण)

    HighLights

    1. भरको में धोरैया-असरगंज फोरलेन सड़क का सर्वे हुआ।

    2. 58.57 किमी लंबी सड़क 650 करोड़ की लागत से बनेगी।

    3. भागलपुर, बांका, मुंगेर, देवघर कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

    पंचायत सूत्र, भरको (अमरपुर)। प्रस्तावित धोरैया से असरगंज भाया इंग्लिशमोड़ चौक व शंभूगंज फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर शनिवार को बीएसआरडीसी की टीम ने भरको गांव के समीप सड़क का सर्वे किया।

    इस दौरान सड़क के सेंटरलाइजेशन को लेकर सड़क के मध्य से दोनों ओर आठ-आठ मीटर की नापी भी किया। सर्वे कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया।

    ज्ञात हो कि धोरैया से इंग्लिशमोड़ चौक, शंभूगंज होते हुए असरगंज तक लगभग 650 करोड़ रुपये की लागत से 58.57 किलोमीटर लंबी स्टेट हाईवे फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाना है।

    इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की देखरेख में कराया जा रहा है। निर्माण का ठेका शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है।

    जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी

    बतातें चलें कि सड़क असरगंज से शुरू होकर शंभूगंज बाजार, इंग्लिशमोड़ और अमरपुर होते हुए धोरैया तक जायेगी। प्रशासनिक स्तर पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी की जा रही है।

    बांका जिला प्रशासन द्वारा जमीन का भौतिक सत्यापन कार्य भी शुरू कर दिया गया है। शंभूगंज बाजार एवं इंग्लिशमोड़ जैसे व्यस्त इलाकों में फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ताकि सड़क निर्माण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हो सके।

    स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण होने से भागलपुर, बांका एवं मुंगेर जिले के बीच आवागमन काफी सुगम हो जायेगा। वहीं, झारखंड के देवघर तक की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। जिससे व्यापार एवं यातायात को बढ़ावा भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- अरवल के लोगों की बल्ले-बल्ले, 750 करोड़ की लागत से बनेंगे 2 नए बाईपास