Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांका सदर अस्पताल में तीन पैरों वाले नवजात का जन्म, चिकित्सकों ने कह दी यह बड़ी बात, बताया मेडिकल डिसऑर्डर

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 01:08 PM (IST)

    बांका सदर अस्पताल में मंगलवार देर रात एक दुर्लभ घटना हुई, जहां आरती देवी ने तीन पैरों वाले एक नवजात शिशु को जन्म दिया। इस असामान्य स्थिति से अस्पताल म ...और पढ़ें

    दुर्लभ मेडिकल केस: तीन पैरों वाले नवजात को देख डॉक्टर भी चकित

    दुर्लभ मेडिकल केस: तीन पैरों वाले नवजात को देख डॉक्टर भी चकित

    HighLights

    1. बांका सदर अस्पताल में तीन पैरों वाले नवजात का जन्म।

    2. चिकित्सकों ने इसे दुर्लभ मेडिकल डिसऑर्डर बताया है।

    3. नवजात को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया।

    संवाद सहयोगी, बांका। सदर अस्पताल में मंगलवार देर रात एक दुर्लभ और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक विकृत नवजात के जन्म से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। जन्म के बाद नवजात के शरीर में असामान्य रूप से तीन पैर पाए जाने से यह मामला लोगों के बीच चर्चा और कौतूहल का विषय बन गया।

    प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल पहुंचे थे परिजन

    जानकारी के अनुसार अंतीचक निवासी पांडव कुमार की पत्नी आरती देवी को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। स्थिति बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर शाम महिला ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया।

    जन्म के बाद सामने आई असामान्य स्थिति

    जन्म के बाद जब नवजात को चिकित्सकीय जांच के लिए देखा गया तो परिजन और मौजूद स्टाफ हैरान रह गए। बच्चे के शरीर में तीन पैर पाए गए, जिससे पूरे अस्पताल में अफरातफरी और चर्चा का माहौल बन गया। इस स्थिति को देखकर परिजन भी स्तब्ध रह गए।

    डॉक्टरों ने बताया मेडिकल डिसऑर्डर

    ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने नवजात की स्थिति को एक दुर्लभ मेडिकल डिसऑर्डर बताया है। चिकित्सकों के अनुसार ऐसे मामले अत्यंत दुर्लभ होते हैं और यह भ्रूण विकास की असामान्य प्रक्रिया के कारण हो सकता है।

    खबरें और भी

    भागलपुर रेफर किया गया नवजात

    नवजात की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में आगे की जांच और इलाज किया जाएगा।

    परिजनों में मायूसी, इलाके में चर्चा

    घटना के बाद परिजनों में मायूसी का माहौल है। वहीं, इस दुर्लभ जन्म को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, जबकि चिकित्सक इसे पूरी तरह मेडिकल स्थिति बता रहे हैं। सवजन काफी चिंता में है। तरह-तरह की आशंका से जूझ रहे हैं।