Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांका में एक तरफा प्‍यार में स्कूल से जा रही छात्रा की मांग में डाला स‍िंदूर, बोला- तुम क‍िसी और को चाहोगी तो मुश्‍क‍िल होगी

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 04:59 AM (IST)

    unrequited love : बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ एकतरफा प्यार में युवक ने जबरदस्ती उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। स्कूल ...और पढ़ें

    unrequited love : प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    unrequited love : प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    संवाद सूत्र, जागरण. जयपुर (बांका)। unrequited love : बांका जि‍ले के जयपुर थाना क्षेत्र में एक स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ रास्ते में एक युवक ने जबरदस्ती करते हुए उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार, वह युवक रोज उसे रास्‍ते में छेेकता था और प्‍यार करने को कहता था। छात्रा के मना करने के बाद भी वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। आज तो उन्‍होंने हद की पार कर दी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्रा स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उस युवक ने उसे रोक लिया और जबरन उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया।

    इसके बाद कहा क‍ि- तुमको हमसे प्‍यार करना ही होगा। छात्रा कुछ समझ पाती, उससे पहले ही वह मौके से फरार हो गया। घटना से घबराई छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। 

    छात्रा के पिता ने देर शाम जयपुर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि थाना क्षेत्र के घरचप्या गांव निवासी 25 वर्षीय प्रमोद मुर्मू ने इस घटना को अंजाम दिया है। जब छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपित भाग निकला। पुल‍िस उसे खोज रही है। इस घटना के बाद छात्रा के स्‍वजन काफी रोष में हैं।

    थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह आरोप मनमानी का भी है।

    खबरें और भी

    छात्रा से एकतरफा प्‍यार के कारण यह घटना घटी है। इस घटना के बाद छात्रा काफी डरी सहमी है। उसे स्‍कूल जाने में भी भय लग रहा है। बोल रही है क‍ि अक्‍सर वह युवक उसपर गंदी नजर रखता था और म‍िलने-जुलने और प्‍यार करने की बात करने को कहता था।