Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Banka News: धोरैया और पंजवारा में अवैध मिनी गन फैक्ट्रियों का खुलासा, 1 गिरफ्तार; छोटू यादव फरार

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 02:27 PM (GMT+05:30)

    एसटीएफ आर्म्स सेल और स्थानीय पुलिस ने बांका के धोरैया और पंजवारा में दो मिनी गन फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में बोधनारायण मंडल को गिर ...और पढ़ें

    धोरैया और पंजवारा में अवैध मिनी गन फैक्ट्रियों का खुलासा

    धोरैया और पंजवारा में अवैध मिनी गन फैक्ट्रियों का खुलासा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण टीम, धोरैया/पंजवारा (बांका)। एसटीएफ आर्म्स सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। इस दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे मामले में आरोपित फरार हो गया।

    जानकारी के अनुसार, धोरैया प्रखंड के सरबा गांव में एसटीएफ आर्म्स सेल की टीम ने छापामारी कर बोधनारायण मंडल को गिरफ्तार किया। बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने बुधवार को उसके घर दबिश दी।

    छापामारी में पुलिस को दो अर्धनिर्मित पिस्टल, दो बैरल, एक स्लाइड, तीन बट के हिस्से, एक अर्धनिर्मित बाडी, सात जिंदा कारतूस (एचपीएम 32 अंकित), पिस्टल निर्माण का फार्मा, गुनिया, लोहे का सिंकजा, लेंथ मशीन का भाग, ड्रिल व बीट सहित बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद हुए। सभी सामान जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

    एसडीपीओ ने बताया कि बोध नारायण मंडल के खिलाफ पूर्व से आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से घर में ही अवैध हथियार बनाने का काम कर रहा था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है। छापामारी टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई आसिफ अख्तर सहित पंजवारा थाना पुलिस शामिल थी।

    खबरें और भी

    वहीं, दूसरी कार्रवाई पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव में की गई, जहां गिरफ्तार बोधनारायण की सूचना पर पुलिस ने छोटू यादव उर्फ अभिनंदन दास के घर छापामारी की। मौके से चार अर्धनिर्मित देसी पिस्तौल, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, बिजली मोटर, रेंच, पिलाश, साउंड सिस्टम व पंखा बरामद किया गया। हालांकि, आरोपित मौके से फरार हो गया।

    एसडीपीओ ने बताया कि दोनों मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। साथ ही इस अवैध हथियार नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

    छापामारी टीम में धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार एसआई आसिफ अख्तर, पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार, जेएसआई सुनील कुमार तिवारी, सतीश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।