Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओवरलोड ट्रकों के दबाव से टूटी नारायणपुर बाईपास सड़क, बाढ़ और कम ऊंचाई ने बढ़ाई मुसीबत

    Updated: Fri, 16 Jan 2026 04:58 PM (GMT+05:30)

    बांका की जयपुर-जमदाहा मुख्य सड़क का नारायणपुर बाईपास हिस्सा ओवरलोड ट्रकों, बाढ़ और कम ऊंचाई के कारण बदहाल है। 9 टन क्षमता वाली सड़क पर 50 टन से अधिक व ...और पढ़ें

    ओवरलोड ट्रकों के दबाव से टूटी नारायणपुर बाईपास सड़क

    ओवरलोड ट्रकों के दबाव से टूटी नारायणपुर बाईपास सड़क

    HighLights

    1. नारायणपुर बाईपास सड़क ओवरलोड ट्रकों और बाढ़ से क्षतिग्रस्त।

    2. 9 टन क्षमता पर 50 टन से अधिक वजन वाले ट्रक चलते हैं।

    3. स्थानीय लोग स्थायी समाधान और ओवरलोडिंग पर रोक की मांग।

    संवाद सूत्र, जयपुर (बांका)। बांका को देवघर से जोड़ने वाली जयपुर–जमदाहा मुख्य सड़क का नारायणपुर बाइपास हिस्सा इन दिनों बदहाल स्थिति में है। कभी चकाचक रही यह सड़क अब गड्ढों और टूटे हिस्सों में तब्दील हो चुकी है। जिससे छोटे-बड़े वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वाले राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

    नारायणपुर से जमदाहा–जयपुर रोड पर प्रतिदिन सौ से अधिक ओवरलोड ट्रकों का आवागमन होता है, जिसने सड़क की हालत को और भी खराब कर दिया है।

    भारी वाहनों के दबाव के कारण सड़क क्षतिग्रस्त 

    जानकारी के अनुसार यह सड़क मात्र नौ टन क्षमता की है, जबकि इससे 50 तन से अधिक वजन वाले ट्रक लगातार गुजर रहे हैं। बीते पांच वर्षों में भारी वाहनों के दबाव के कारण यह सड़क कई बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है। 

    निर्माण के बाद दो बार बाढ़ के दौरान यह सड़क नदी में बह भी चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क को नदी के तट से महज तीन फीट ऊंचाई पर बनाया गया था, जो इसकी कमजोरी का बड़ा कारण बना।

    आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है

    सड़क निर्माण करने वाले संवेदक अजय कुमार यादव द्वारा कई बार मरम्मत के बाद भी भारी वाहन परिचालन के चलते स्थिति फिर जस की तस हो गई। अब सड़क का अनुरक्षण काल भी पांच वर्ष पूरा कर चुका है, जिससे इसके रखरखाव को लेकर स्थिति और गंभीर हो गई है।

    खबरें और भी

    स्थानीय ग्रामीणों व यात्रियों में इसको लेकर गहरी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने और सड़क के स्थायी समाधान की मांग की है।

    नारायणपुर सड़क पर चलने वाले भारी वाहनों के अनुकूल सर्वे करा कर प्राक्कलन तैयार कराई जाएगी। लिस्ट में इस सड़क को भी शामिल किया गया है। स्वीकृति मिलते ही भारी वाहन परिचालन को देखते हुए गुणवत्तापूर्ण सड़क के निर्माण कराई जाएगी।- विमल कुमार, कार्यपालक अभियंता आरईओ- 2 बांका।