Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Banka News: ससुराल जाने से मना करने पर पत्नी को मार डाला, छप्पर से लटकाया शव; 10 साल पहले हुई थी शादी

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 11:07 AM (IST)

    बांका के अमरपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी को ससुराल जाने से इनकार पर मार डाला। शख्स ने पहले पत्नी का गला घोंटा और फिर रस्सी के सहारे शव को छप्पर से लट ...और पढ़ें

    कैथाटीकर गांव में शव का पंचनामा करतीं दारोगा रश्मि कुमारी। जागरण
    कैथाटीकर गांव में शव का पंचनामा करतीं दारोगा रश्मि कुमारी। जागरण

    संवाद सहयोगी, अमरपुर (बांका)। कैथाटीकर मुसहरी में गुरुवार दोपहर पति-पत्नी के बीच विवाद में पति ने पत्नी को पीटने के बाद रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को रस्सी के सहारे छप्पर से लटका दिया। मृतका मंटून देवी (30) थीं। घटना को अंजाम देकर पति भिखारी मांझी फरार हो गया।

    सूचना मिलने पर दारोगा विक्की कुमार एवं रश्मि कुमारी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू की। मृतका के भाई बीरबल मांझी ने बताया कि मंटून की शादी 10 वर्ष पूर्व फुल्लीडुमर के राता गांव निवासी भिखारी मांझी के साथ शादी हुई थी।

    मंटून के 4 बच्चे

    ससुराल में प्रताड़ित करने के कारण शादी के कुछ दिनों बाद से मंटून अपने मायके कैथाटीकर में ही रह रही थी। उन्हें चार पुत्र राजकुमार मांझी, राहुल मांझी, रणवीर मांझी एवं विभिषण मांझी के अलावा एक पुत्री कल्पना कुमारी है। बहनोई भिखारी मांझी भी कैथाटीकर में ही रहते थे।

    ससुराल जाने का दबाव बना रहा था पति

    उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से भिखारी मांझी उनकी बहन पर ससुराल जाने का दबाव बना रहा था, लेकिन वह तैयार नहीं थीं। इसी को लेकर मारपीट हुई। परिवारवालों ने दोनों को समझाकर अलग कर दिया। इसके बाद बीरबल गांव में मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान टोले के लोगों ने आकर घटना की जानकारी दी।

    खबरें और भी

    जब वह मौके पर पहुंचे तो बहनोई भिखारी मांझी वहां से फरार हो गया। मृतका के बच्चों ने बताया कि पिता ने मां की हत्या कर शव को छप्पर से लटका दिया। घटना की सूचना मिलने पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए।

    दारोगा विक्की कुमार ने बताया कि स्वजन के बयान पर केस करने की प्रक्रिया की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    ये भी पढे़ं- पूर्णिया में परियोजना सहायक ने रचाई दूसरी शादी, पहली ने कर दिया केस; बोली- मुझे जानवर की तरह पीटा

    ये भी पढ़ें- Darbhanga News: दरभंगा में बिजली के खंभे से बांध अधेड़ की पिटाई, पैर भी जलाया; वीडियो वायरल