विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला ब्वॉयफ्रेंड, पुलिस ने मंदिर में करा दी शादी

Published: Sun, 28 Apr 2024 04:43 PM (IST)

बिहार के बांका में एक प्रेमी जोड़े की पुलिस की मौजूदगी में शादी करा दी गई। भागलपुर जिले के महियामा ...और पढ़ें

धनकुंड शिव मंदिर में शादी के बाद प्रेमी प्रेमिका।
धनकुंड शिव मंदिर में शादी के बाद प्रेमी प्रेमिका।

HighLights

  1. पुलिस ने कराई प्रेमी -प्रेमिका की शादी
  2. तीन वर्ष से चल रहा था प्रेम प्रसंग

संवाद सूत्र, धोरैया (बांका)। बिहार के बांका में एक प्रेमी जोड़े की पुलिस की मौजूदगी में एक शिव मंदिर में शादी करा दी गई। भागलपुर जिले के महियामा गांव के रहने वाले राजकुमार उर्फ राजेश साह का झारखंड के गोड्डा जिले की नीतू कुमारी से पढ़ाई के दौरान कोचिंग में पिछले तीन वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की भागलपुर में अपने ननिहाल में रखकर पढ़ाई करती थी। इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।

लड़की के स्वजनों ने दोनों को एक-दूसरे के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद लड़की के परिवारवालों ने दोनों को शादी के लिए धनकुंड शिव मंदिर ले आए। इस दौरान प्रेमी राजकुमार ने शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की के परिवारवालों ने इसकी जानकारी स्थानीय थानाध्यक्ष मंटू कुमार को दे दी।

थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने मंदिर पहुंचकर प्रेमी-प्रेमिका से उनके बारे में पूछताछ की। प्रेमी-प्रेमिका के बालिग होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने प्रेमी जोड़े से शादी करने की बात कही। इसके बाद लड़की के परिवारवालों ने प्रेमी जोड़े की शादी करा दी। शादी के बाद स्वजन दोनों को घर लेकर चले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़का लड़की दोनों बालिग थे।

प्रेमी के साथ फरार हुई विवाहिता

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के कुशमाहा से एक विवाहिता प्रेमी संग फरार हो जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर विवाहिता आरती कुमारी के पति राजेश रजक ने गांव के ही राजा रजक के खिलाफ पत्नी को बहला फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर लेने का थाना में लिखित आवेदन दिया है।

उन्होंने ने बताया कि गुरुवार की दोपहर पत्नी आरती कुमारी घर से रोजमर्रा का सामान खरीद करने गांव के दुकान गई। जब काफी देर तक घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू किया। इसी दौरान पता चला कि राजा रजक के साथ किरणपुर मोड़ की ओर जाते देखा है। पुलिस ने बताया कि आवेदन की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय का फंदे से झूलता मिला शव, फिल्म निर्माता चंद्रमणि से शादी के बाद डिप्रेशन में थी अदाकारा

Wife Cheating Husband: कोमल को बहुत चाहता था जीतू, फिर एक दिन मिली 'बेवफाई'; उसके बाद जो हुआ...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।