यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Wife Cheating Husband: कोमल को बहुत चाहता था जीतू, फिर एक दिन मिली 'बेवफाई'; उसके बाद जो हुआ...
बरारी पुलिस ने स्वजनों से पूछताछ कर मामले की प्रारंभिक जांच की। उसमें जीतू का पत्नी से रिश्ते में दरार बढ़ जाने के कारण आत्महत्या कर लेने की बात सामने ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र के बरारी रजक टोला निवासी राजकुमार राजक उर्फ जीतू ने पत्नी की बेवफाई में फंदे पर झूलकर जान दे दी। बुधवार की देर रात उसने अपने कमरे में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। अल सुबह जब परिवार के अन्य सदस्यों को उसके द्वारा आत्महत्या कर लेने की जानकारी हुई तो तत्काल बरारी थाने को घटना की जानकारी दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नौलखा कोठी भेजा। बरारी पुलिस ने स्वजनों से पूछताछ कर मामले की प्रारंभिक जांच की। उसमें जीतू का पत्नी से रिश्ते में दरार बढ़ जाने के कारण आत्महत्या कर लेने की बात सामने आई है।
कोमल को बहुत चाहता था जीतू...
, लेकिन उसकी पत्नी अक्सर उससे झगड़ती रहती थी। वह यह ताने भी दिया करती थी कि उससे उसकी शादी ही बेकार हो गई।
झगड़े के बाद मायके चली जाती थी कोमल
झगड़ा कर पत्नी अक्सर मायके चली जाया करती थी। इन दिनों भी पत्नी कोमल जीतू से झगड़ा कर मायके चली गई थी। उसे मनाने और वापस लाने के लिए 24 अप्रैल को जीतू नवगछिया अनुमंडल के मिल्की गांव गया था। वहां उसके साथ उसके साले ने मारपीट की थी। वह किसी तरह वहां से भाग कर वापस बरारी पहुंचा था।
इस आपाधापी में उसकी साइकिल भी ससुराल में ही छूट गई थी। उसने काफी खिन्न मन से स्वजनों को घटना की जानकारी दी थी। 24 अप्रैल की देर रात हो ही फंदे पर लटक कर उसने जान दे दी। अल सुबह स्वजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो पड़ोस के सामाजिक कार्यकर्ता गंगा दास को सूचना दी गई।