Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेला 2026: अबरखा में 600 बेड की हाईटेक टेंट सिटी बनकर तैयार, कांवड़ियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 08:47 AM (IST)

    कटोरिया के अबरखा धर्मशाला में श्रावणी मेला 2026 के लिए 600 बेड क्षमता वाली टेंट सिटी अंतिम चरण में है। यह कांवड़ियों को सुरक्षित और सुविधाजनक ठहराव के ...और पढ़ें

    600 बेड की हाईटेक टेंट सिटी बनकर तैयार ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    600 बेड की हाईटेक टेंट सिटी बनकर तैयार ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    HighLights

    1. अबरखा में 600 बेड की टेंट सिटी अंतिम चरण में।

    2. कांवड़ियों को सुरक्षित और सुविधाजनक ठहराव मिलेगा।

    3. बिजली, पानी, शौचालय सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध।

    संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका)। आगामी श्रावणी मेला को लेकर कांवड़िया पथ स्थित अबरखा धर्मशाला के समीप 600 बेड क्षमता वाली टेंट सिटी की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक ठहराव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से तेजी से कार्य कराया जा रहा है। 

    टेंट लगाने, बेड की व्यवस्था, बिजली, पेयजल, शौचालय तथा प्रकाश व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रावणी मेला शुरू होने से पहले टेंट सिटी पूरी तरह तैयार कर दी जाएगी। ताकि बड़ी संख्या में आने वाले कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। 

    विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश

    परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की भी व्यवस्था की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की निगरानी की जा रही है और संबंधित विभागों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। 

    मेला अवधि में यह टेंट सिटी कांवरियों के लिए प्रमुख पड़ाव के रूप में कार्य करेगी, जहां विश्राम के साथ-साथ आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बांका में 54 किमी लंबे कांवड़िया पथ पर बनेंगे 21 अस्थायी थाने, सुरक्षा के साथ 24 घंटे मिलेगी मेडिकल सुविधा