Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिवभक्तों के लिए खुशखबरी! आंधी-बारिश में भी नहीं गुल होगी बिजली, बांका में बिछाया जा रहा 11 हजार वोल्ट का तार

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू होगा, बांका में कांवड़िया पथ पर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार आंधी-बारिश में भी बिजली गुल नहीं होगी, 11 हजार वोल्ट के क ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. श्रावणी मेला 30 जुलाई से होगा शुरू, तैयारियां अंतिम चरण में।

    2. कांवड़िया पथ पर 24 घंटे मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति।

    3. 11 हजार वोल्ट के कवरयुक्त तार बिछाए गए, आंधी-बारिश में भी बिजली।

    संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में महज पांच दिन शेष बच गया है। 30 जुलाई से कांवड़िया पथ पर बोलबम का जयघोष गूंजने लगेगा। पूरा पथ गेरुआमय हो जाएगा। देश विदेश से कांवड़िया श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाएगा।

    इस बार पथ पर कई व्यवस्थाएं बदली नजर आएगी। 60 किलोमीटर पहले जिला सीमा के धौरी से ही बाबाधाम के जलार्पण का लाइव प्रसारण कांवड़ियों को आनंदमय कर देगा।

    जिला सीमा के प्रवेश द्वार को डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर बेहतरीन तरीके से की जा रही सजावट कांवड़ियों को आकर्षित करेगा। जहां श्रद्धालु मोबाइल से सेल्फी और फोटोग्राफी का भी खूब आनंद लेंगे। गुरुवार को धौरी से टंगेसर तक 12 किलोमीटर के कांवड़िया पथ का पड़ताल किया गया।

    पथ निर्माण विभाग द्वारा बालू बिछाव कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बदुआ नदी के धौरी डायवर्जन का भी मरम्मति कार्य पूर्ण किया जा रहा है। कौआदह गांव के पास पिछले वर्ष कीचड़मय रही पथ को विभाग द्वारा बेहतर ढंग से मरम्मत कर बालू बिछाव किया गया है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि रोलर चलाकर पथ को पहले मजबूत किया गया है। फिर गंगा नदी के महीन बालू का बिछाव किया गया है। इस बार कोई कांवरिया फिसलकर नहीं गिरेंगे। पीएचईडी विभाग भले फिसड्डी साबित होती नजर आ रही है। कई जगहों पर चापाकल लगाने का कार्य जारी ही है।

    खबरें और भी

    कांवड़िया पथ किनारे के नलजल योजना सिर्फ दिखावा साबित हो रहा है। योजना निर्माण कार्य पर सरकार के करोड़ों रुपये की राशि खर्च कर दी गई है। फिर भी धौरी, कौआदह आदि जगहों पर योजना धूल फांक रही है। नलका सिर्फ दिखावे के लिए अपनी जगह पर खड़ी है।

    पक्की कांवड़िया पथ के किनारे टंगेसर दुर्गा मंदिर सहित कई जगह चापाकल अब भी खराब पड़ा हुआ है। भवन निर्माण विभाग का भी कार्य अबतक पूर्ण नहीं हुआ है। जिलेबिया मोड़ सरकारी धर्मशाला में गुरुवार को भी कार्य जारी था। विद्युत विभाग का भी कार्य तीव्र गति से जारी है।

    बेलहर, कटोरिया और चांदन प्रखंड के 54 किलोमीटर पथ पर 24 घंटे निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिए नया कांवड़िया इन्सुलेटेड फीडर बनाया गया है। जहां कवरयुक्त 11 हजार तार लगाया जा रहा है।

    बरसात और आंधी आने पर भी विद्युत आपूर्ति चालू रहेगा। कनीय अभियंता विकास रंजन ने बताया कि इन्सुलेट कांवरिया फीडर बनाया गया है। जिससे मेले में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल रहेगा।

    यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले में 200 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान, 292 कैमरों से DDU जंक्शन पर रहेगी नजर

    यह भी पढ़ें- सिवान में श्रावणी मेले की तैयारियां जोरों पर: महेंद्रनाथ धाम मार्ग पर होगी विशेष व्यवस्था, हर पोल पर लगेगी लाइट