Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिवान में श्रावणी मेले की तैयारियां जोरों पर: महेंद्रनाथ धाम मार्ग पर होगी विशेष व्यवस्था, हर पोल पर लगेगी लाइट

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 02:27 PM (IST)

    सिवान प्रशासन ने आगामी श्रावणी मेले की तैयारियां तेज कर दी हैं। एसडीओ ने 27 जुलाई तक महेंद्रनाथ धाम जाने वाली सड़कों की मरम्मत और मार्ग पर प्रकाश व्यव ...और पढ़ें

    कमलदाह सरोवर एवं घाट की साफ सफाई का निरीक्षण करते एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता। फोटो-जागरण

    कमलदाह सरोवर एवं घाट की साफ सफाई का निरीक्षण करते एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता। फोटो-जागरण

    संवाद सूत्र, सिसवन (सिवान)। आगामी श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में आयोजित बैठक में एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि 27 जुलाई तक चंदपुर–रामगढ़ होते हुए मेहंदार तथा चैनपुर–रसूलपुर मुख्य मार्ग से भदौर होते हुए बाबा महेंद्रनाथ मंदिर जाने वाली सड़क को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि बाबा महेंद्रनाथ धाम जाने वाले दोनों प्रमुख मार्गों पर प्रत्येक बिजली पोल पर बल्ब लगाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को रात्रि में आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही पूरे मार्ग की लाइटिंग व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा।

    एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को शीघ्र हटाने का निर्देश दिया, ताकि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम और सुरक्षित बनी रहे। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    बैठक में बीडीओ राजेश कुमार, अंचलाधिकारी उदयन सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र भारती, कनीय अभियंता अवधेश कुमार, चैनपुर थानाध्यक्ष विजय रंजन कुमार तथा सिसवन थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भागलपुर आने वाली दिल्ली की ट्रेनें चलेंगी लेट : कानपुर में आधुनिकीकरण से बदला समय, ADRM पहुंचे अजगैवीनाथ

    यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला 2026: भागलपुर-अजगैवीनाथ धाम स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 24 घंटे मिलेगी मेडिकल सुविधा