श्रावणी मेला 2026: भागलपुर-अजगैवीनाथ धाम स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 24 घंटे मिलेगी मेडिकल सुविधा
श्रावणी मेला के मद्देनजर भागलपुर और अजगैवीनाथ धाम स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। छह लाख से अधिक कांवड़ियों की यात्रा को सुगम बनाने के ...और पढ़ें

AI Generated Image
HighLights
भागलपुर, अजगैवीनाथ धाम स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।
छह लाख से अधिक कांवरियों के लिए व्यापक इंतजाम।
चिकित्सा, स्वच्छता, अग्निशमन सहित कई सुविधाएं उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। श्रावणी मेला में भागलपुर और अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) स्टेशन पर सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी। सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर बाबाधाम जाने के लिए भागलपुर और अजगैवीनाथ धाम स्टेशन पहुंचते हैं।
कांवड़ियों की भीड़ के कारण रेलवे अधिकारियों की चुनौती बढ़ जाती है। श्रावणी मेला के दौरान किसी तरह की समस्या खड़ी नहीं हो इसके लिए स्टेशनों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्मों से लेकर फुटओवर ब्रिज पर जवानों की तैनाती की जाएगी। छह लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के यात्रा करने की संभावना है।
शिवभक्तों के लिए सुरक्षा सहित रेलवे शेड, शौचालय, लाइटिंग की रेलवे व्यवस्था रहेगी। श्रावणी मेले में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। चूंकि प्लेटफार्म संख्या एक पर कांवड़िया ज्यादा रहते हैं। इस दौरान आम यात्रियों को दिक्कत नहीं हो रेलवे इस ओर विशेष ध्यान रहेगा।
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, श्रावणी मेले में भीड़ को ध्यान में रखकर रेलवे सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाएगा। किऊल से बड़हरवा तक विद्युतीकरण हो चुका है। इसलिए सुरक्षा की दृष्टिकोण से अभियान चलाया जाएगा कि ट्रेनों के बोगियों की छत या फिर बसों के छत पर बैठकर यात्रा नहीं करे।
यही नहीं लेबल क्रासिंग करने वालों पर भी रोका जाएगा। श्रावणी मेले को लेकर रेलवे की ओर से अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) स्टेशन पर अग्निशमन यंत्र और एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। चिकित्सा बूथ बनाए जाएंगे। जहां 24 घंटे रेलवे चिकित्सक की ड्यूटी लगाई जाएगी।
खबरें और भी
श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। पर्यटक शेड के पास पर्याप्त जल आपूर्ति उपलब्ध रहेगी। स्टेशन के प्लेटफार्म, शौचालय और सर्कुलेटिंग एरिया में साफ-सफाई बनाए रखने का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
स्टेशन की जल निकासी व्यवस्था को उन्नत किया जा रहा है। सार्वजनिक संबोधन प्रणाली के माध्यम से निरंतर घोषणाएं की जाएंगी। स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में तीर्थयात्रियों को सूचित करने के लिए सभी प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में प्रमुख बोर्ड लगाए जाएंगे।
मेला शेड में तीर्थयात्रियों के आरामदायक प्रवास के लिए पर्याप्त रोशनी एवं पंखे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मेला अवधि के दौरान रखरखाव पर्यवेक्षक तथा सहायक कर्मचारी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। निर्बाध संचार व्यवस्था बनाए रखी जाएगी तथा सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
सभी संबंधित व्यक्तियों को पर्याप्त संख्या में वाकी-टाकी की उपलब्ध कराए जाएंगे। पर्याप्त संख्या में रेलवे सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूं बूथ, चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला हेल्पलाइन बूथ स्थापित किए जाएंगे।
जीआरपी थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि कांवर यात्रा के दौरान श्रद्वालुओं को अजगैवीनाथ धाम तक ट्रेन के माध्यम से जाने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर तैयारी की गई है। छह लाख से अधिक श्रद्वालुओं के भागलपुर स्टेशन के यात्रा करने का अनुमान है।
मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होगें। जीआरपी और आरपीएफ के अलावा एक कंपनी बीएमपी जवानों की तैनाती की गई है। आरपीएफ सुरक्षा को लेकर जीआरपी और आरपीएफ की रणनीति तैयार की गई है।
यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले से पहले बांका कांवड़िया पथ पर छाया अंधेरा, खराब पड़ी हैं हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइटें
यह भी पढ़ें- देवघर श्रावणी मेला: श्रद्धालुओं को शुद्ध भोजन, होटल-ढाबा संचालकों के लिए कड़े नियम लागू; FSSAI लाइसेंस अनिवार्य