विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार पुलिस के 30 वर्षीय दारोगा की सड़क दुर्घटना में मौत, बांका में बाइक से जाते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर

Published: Thu, 03 Sep 2026 08:02 AM (IST)

बांका में एक सड़क दुर्घटना में दारोगा सूरज भूषण की मौत हो गई, जब उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ...और पढ़ें

सूरज भूषण। फाइल फोटो

सूरज भूषण। फाइल फोटो

HighLights

  1. बांका में दारोगा सूरज भूषण की सड़क दुर्घटना में मौत।

  2. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दारोगा को टक्कर मारी।

  3. हादसे में दूध विक्रेता भी गंभीर रूप से घायल हुआ।

जागरण संवाददाता, बांका। बिहार पुलिस के दारोगा सूरज भूषण की बुधवार- गुरुवार की डेढ़ बजे रात एक सड़क दर्घटना में मौत हो गई। सूरज कुमार मूल रूप से बिहारशरीफ के रहने वाले थे और वर्तमान में टाउन थाना में पदस्थापित थे। हादसे में बाइक पर सवार दूध विक्रेता भी जख्मी हो गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार-गुरुवार की रात करीब 1:30 बजे एसआई सूरज बाइक से दूध विक्रेता सागर कुमार को बैठाकर बेलटिकर गांव पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान गांधी चौक से आगे पोस्ट ऑफिस के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दारोगा सूरज कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूध विक्रेता का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस लाइन में दी जाएगी सलामी

घटना की सूचना मिलते ही बांका डीएसपी अमर विश्वास, टाउन थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह सहित पुलिस पदाधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सूरज कुमार के स्वजन गुरुवार सुबह बांका पहुंच गए। पुलिस के अनुसार दारोगा सूरज कुमार को पुलिस लाइन में शोक सलामी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- गया में दो पुलिस अवर निरीक्षक समेत 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड, छुट्टी से लौटकर समय पर नहीं किया योगदान