Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार: 3 दिनों की देरी पर गुरुजी का कटेगा 1 दिन का वेतन, शिक्षकों की बढ़ी टेंशन

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 08:24 PM (IST)

    शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षा कोष की हाजिरी के आधार पर शिक्षकों के वेतन भुगतान का नया नियम लागू किया है। तीन दिन देरी से विद्यालय आने पर एक दिन का वेतन कटे ...और पढ़ें

    3 दिनों की देरी पर गुरुजी का कटेगा 1 दिन का वेतन, शिक्षकों की बढ़ी टेंशन (AI Generated Image)

    3 दिनों की देरी पर गुरुजी का कटेगा 1 दिन का वेतन, शिक्षकों की बढ़ी टेंशन (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बांका। देर से आने और जल्दी जाने वाले गुरुजी की अब खैर नहीं है। शिक्षा विभाग ई-शिक्षा कोष की हाजिरी के आधार पर उन्हें जून महीने का वेतन का भुगतान करेगा। तीन दिन देरी से विद्यालय आने या जाने पर उनका एक दिन का वेतन कटौती कर लिया जाएगा।

    शिक्षा विभाग ने विभागीय आदेश के बाद जून का वेतन भुगतान करने के लिए शिक्षकों की उपस्थिति विवरणी भेजने वाले सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और चिह्नित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है।

    इसके साथ ही वे अपने क्षेत्र के सभी शिक्षकों का ई-शिक्षा कोष पर हाजिरी जांच कर इसका प्रमाण पत्र भी डीपीओ को सौपेंगे। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही अब जून महीने के वेतन का भुगतान शिक्षकों को किया जाएगा।

    बीईओ और एचएम से प्रमाण पत्र जमा देने संबंधी पत्र बुधवार को डीपीओ स्थापना संजय कुमार यादव ने जारी किया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव बी.राजेंद्र ने पिछले महीने ही सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा था।

    इस संबंध में डीईओ देवनारायण पंडित के जारी पत्र के मुताबिक, तीन दिन विद्यालय में देरी से आने वाले शिक्षकों का एक दिन का वेतन कटौती किया जाना है। साथ ही ई-शिक्षा कोष पर फोटो से फोटो के माध्यम से हाजिरी बनाने पर उनके खिलाफ अलग से दंड निर्धारित किया जाएगा।

    खबरें और भी

    शिक्षकों की किसी कीमत पर बिना विभागीय या वरीय अधिकारी के आदेश पर मार्क आन ड्यूटी हाजिरी मान्य नहीं होगी। मार्क आन ड्यूटी हाजिरी को अनुपस्थित मानकर उस तिथि की वेतन कटौती की जाएगी।

    साथ ही अगर कोई शिक्षक किसी दिन ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपनी हाजिरी दर्ज नहीं कराता है तो उसे उस दिन विद्यालय से अनुपस्थित मानकर वेतन की कटौती की जाएगी।

    इस आशय का जिला में पत्र जारी होते ही शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। नियमित रूप से देर से विद्यालय आने वाले और मार्क आन ड्यूटी हाजिरी बनाने वाले शिक्षक वेतन कटौती की खबर से टेंशन में आ गए हैं। उनके रातों की नींद और दिन का चैन खराब हो गया है। इसके लिए वे अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगाने लगे हैं।

    सभी शिक्षकों को अपने निर्धारित समय पर विद्यालय आना और जाना है। उन्हें हर दिन ई-शिक्षा कोष पर निर्धारित समय पर इन और आउट की हाजिरी बनानी है। विभागीय आदेश के अनुसार शिक्षकों को अब इसी हाजिरी के आधार पर वेतन का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए सभी बीईओ से प्रमाण पत्र मांगा गया है। - संजय कुमार यादव, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, बांका