Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांका में EOU की रेड: इंजीनियर के घर 5 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन, घर में मिले सिर्फ चाचा

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 03:20 PM (IST)

    आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बांका के रजौन स्थित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के पैतृक आवास पर पांच घंटे तक ...और पढ़ें

    आय से अधिक संपत्ति मामले में इंजीनियर के पैतृक घर पर ईओयू की पांच घंटे की छापामारी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में इंजीनियर के पैतृक घर पर ईओयू की पांच घंटे की छापामारी

    HighLights

    1. ईओयू ने बांका में इंजीनियर के पैतृक घर पर छापा मारा।

    2. आय से अधिक संपत्ति मामले में पांच घंटे तक चली तलाशी।

    3. छापेमारी में कोई आपत्तिजनक दस्तावेज या सामान नहीं मिला।

    संवाद सूत्र, रजौन (बांका)। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच के सिलसिले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के पिपराहडीह गांव निवासी एवं सासाराम में लघु जल संसाधन विभाग में पदस्थापित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के पैतृक आवास पर करीब पांच घंटे तक छापामारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई और दोपहर लगभग एक बजे समाप्त हुई।

    पटना से पहुंची पांच सदस्यीय ईओयू टीम के साथ जिला प्रशासन के दो दंडाधिकारी मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष महेश कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा। टीम ने इंजीनियर के तीन मंजिला पैतृक मकान की गहन तलाशी ली।

    छापामारी के दौरान घर में केवल उनके चाचा मौजूद मिले। परिवार का कोई अन्य सदस्य गांव में नहीं रहता है। इंजीनियर की माता का निधन हो चुका है, जबकि उनके पिता प्रखंड कार्यालय से लिपिक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद पटना में रह रहे हैं। इंजीनियर और उनका परिवार भी गांव में स्थायी रूप से नहीं रहता।

    कार्रवाई का नेतृत्व ईओयू के डीएसपी कर रहे थे। उनके साथ दो इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर भी शामिल थे। अधिकारियों ने जांच की गोपनीयता का हवाला देते हुए विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया।

    हालांकि, छापामारी समाप्त होने के बाद डीएसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान या महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। मकान में केवल सामान्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं मिलीं।

    परिवार के सदस्य नहीं मिलने पर केवल उनके चाचा से पूछताछ की गई। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे रहे और पूरे क्षेत्र में दिनभर इसकी चर्चा होती रही। आर्थिक अपराध इकाई ने बताया कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता के छह ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी

    यह भी पढ़ें- 1.19 करोड़ की अवैध संपत्ति; बिहार में इंजीनियर के 6 ठिकानों पर EOU का छापा