Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा नेता, लाइट की व्यवस्था का दिया आदेश; महिलाओं के लिए चेजिंग रूम पर भी बल

    By Sonam Kumar SinghEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 08:04 AM (IST)

    Banka News बिहार में छठ का काफी महत्व है। बिहार से बाहर रहने वाले बिहारी भी इस त्योहार पर अपने घर आते हैं। छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही ह ...और पढ़ें

    छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व मंत्री, लाइट की व्यवस्था का दिया आदेश
    छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व मंत्री, लाइट की व्यवस्था का दिया आदेश

    HighLights

    1. पूर्व मंत्री बोले- घाटों पर व्रतियों को नहीं हो परेशानी
    2. घाट की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

    संवाद सूत्र, बांका। पूर्व मंत्री सह बांका के भाजपा विधायक रामनारायण मंडल ने शनिवार को शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भयहरण स्थान, तारा मंदिर और एमआरडी घाट का भी निरीक्षण किया।

    व्रतियों को कोई भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए विभागीय अधिकारियों सहित सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया। उन्होंने छठ घाट के सभी गड्डों को भरने का निर्देश सीओ अमित कुमार रंजन और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह को दिया है।

    छठ घाटों पर लाइट की व्यवस्था करने का आदेश

    सभी छठ घाटों पर लाइट की व्यवस्था करने का आदेश दिया। कहा कि महिलाओं के लिए चेजिंग रूम की व्यवस्था करने पर बल दिया है। साथ ही हर सड़कों की साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया।

    कहा कि व्रतियों को कोई परेशानी नहीं हो इसपर ध्यान देने की जररुत है। इस मौके पर वार्ड पार्षद विकास चौरसिया, पार्षद प्रतिनिधि मोना गुप्ता, राहुल गुप्ता, गुड्डा दास, रतन मित्रा, राघव सिंह आदि मौजूद थे।

    ये भी पढे़ं -

    Bihar Weather: सुबह-शाम ठिठरन और दिन में रही गर्माहट, अब तेजी से लुढ़केगा पटना समेत कई इलाकों का तापमान