विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: अचानक भाजपा जिलाध्यक्ष पर भड़के गोपाल मंडल, खूब सुनाया; BJP नेता को छोड़नी पड़ी कुर्सी

Published: Mon, 27 Jan 2025 04:02 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2025 04:30 PM (IST)

जदयू विधायक गोपाल मंडल अपने सख्त तेवर को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब वह एक बार फिर ...और पढ़ें

भाजपा जिलाध्यक्ष पर भड़क उठे गोपाल मंडल
भाजपा जिलाध्यक्ष पर भड़क उठे गोपाल मंडल

HighLights

  1. कुर्सी पर बैठने को लेकर विधायक ने सुनाई खरी खोटी
  2. नवगछिया में 26 जनवरी को परेड समारोह में हुआ विवाद

संवाद सूत्र, नवगछिया। बिहार सरकार के सत्ताधारी जदयू विधायक गोपाल मंडल आए दिन अपने चिर परिचित अंदाज में चर्चा में रहते हैं।

26 जनवरी को गोपाल मंडल गणतंत्र दिवस के मौके पर नवगछिया अनुमंडल परेड ग्राउंड में झंडोत्तोलन के मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान, वह भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ भिड़ गए। मामला कुर्सी और सोफे से जुड़ा था। 

दरअसल, विधायक को कुर्सी और सौफा नहीं मिलने के कारण वह भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ विवाद कर बैठे। समारोह के अवसर पर विधायक के लिए सौफा और अन्य कुर्सियां अलग से नहीं लगाने को लेकर के वह बिफर गए।  

विवाद पर भाजपा नेता ने दी प्रतिक्रिया

बात इतनी बढ़ गई कि भाजपा जिला अध्यक्ष को सामने वाली कुर्सी से हटकर पीछे जाना पड़ा। इस मामले को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह ने बताया कि कोई विवाद नहीं था, केवल कुर्सी पर बैठने को लेकर वह बिफर रहे थे।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि गोपाल मंडल का यह स्वभाव है, उसे कोई नहीं बदल सकता है। लोग विधायक को जानते हैं। वहीं, इस विवाद को बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया।

किसी तरह से विधायक को कराया गया शांत

  • मामले को किसी तरह से शांत कराया गया। वहां मौजूद कुछ नेताओं ने कहा कि जिस तरह से विधायक अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे, स्थानीय कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे, यह उन्हें शोभा नहीं देता।
  • उन्होंने आगे कहा कि अनुमंडल कार्यालय का गणतंत्र दिवस समारोह था, सभी का सम्मान होना था, लेकिन जिस तरह का व्यवहार विधायक के द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के साथ किया गया। इसके लिए लोगों ने कई बातें कहीं।
  • इस बीच, विधायक ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम सम्मान सबका करते हैं, लेकिन जहां पर जरूरत पड़ती है वहां पर हम चूकते नहीं है।

भाजपा विधायक पर साधा था निशाना

बता दें कि गोपाल मंडल अक्सर अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने धर्म विशेष का बचाव करते हुए भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र पर निशाना साधा था। 

उन्होंने खुलकर कहा था कि मुसलमान अधिक बच्चे पैदा करते हैं तो इससे विधायक इंजीनियर शैलेंद्र को क्या दिक्कत है। हिंदुओं को बच्चे पैदा करने से किसने रोका है।

गोपाल मंडल ने कहा कि समाज में घृणा और नफरत फैलाने का कोई मतलब नहीं बनता है। इस बयान को लेकर लोग दोनों पार्टी के बीच तनाव का कयास लगा रहे थे। 

यह भी पढ़ें-

अब सरकार हर महीने करेगी टीबी मरीजों की पैसे से मदद, इस तरीके से सीधे खाते में पहुंचेंगे रुपये

'नीतीश ने लगाया ताला, चाबी को रख दिया अंदर...'; JDU नेता के सामने क्या बोल गए जायसवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।