Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar: 'नीतीश ने लगाया ताला, चाबी को रख दिया अंदर...'; JDU नेता के सामने क्या बोल गए जायसवाल

    Updated: Mon, 27 Jan 2025 03:21 PM (IST)

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लालू परिवार को अपराध का जनक करार देते हुए फादर ऑफ क्राइम का पुरस्कार देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लालू ...और पढ़ें

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सीएम नीतीश कुमार। फाइल फोटो
    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सीएम नीतीश कुमार। फाइल फोटो

    HighLights

    1. फादर ऑफ क्राइम का पुरस्कार मिलना चाहिए लालू परिवार को : दिलीप जायसवाल
    2. दिलीप जायसवाल ने कहा, एनडीए की चट्टानी एकता को देख विपक्ष विचलित हो गया है
    3. जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष इस बार एक-एक सीट के लिए तरस जाएगा

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Kumar Jaiswal) ने रविवार को कहा कि लालू परिवार को 'फादर ऑफ क्राइम' का पुरस्कार मिलना चाहिए। लालू प्रसाद और उनके परिवार के लोगों ने 2005 के पहले अपराधियों के जनक के रूप में काम किया। जदयू प्रदेश कार्यालय में एनडीए के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही।

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह का जिलों में माहौल है उसे देखकर यह लग रहा कि विपक्ष इस बार एक-एक सीट के लिए तरस जाएगा।

    लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार तथा रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने भी संवाददाता सम्मेलन में अपने विचार रखे। इस दौरान यह जानकारी दी गयी कि एनडीए के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का तीसरा चरण छह फरवरी से आरंभ होकर दस फरवरी तक चलेगा।

    'नीतीश ने चाबी को कर दिया बंद'

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए की चट्टानी एकता को देख विपक्ष विचलित हो गया है। चुनाव तक उन्हें कोई भी मिर्च मसाला नहीं मिलने वाला है। नीतीश कुमार ने विपक्ष को मिलने वाले मिर्च मसाला पर बड़ा ताला लगा दिया है और चाबी को कहीं बंद कर रख दिया है। विपक्ष अब पुराना गाना ही बजाता रहता है। सितंबर में चुनाव का शंखनाद हो जाएगा। हमारे कार्यकर्ता इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

    'विपक्ष कहीं नहीं दिख रहा'

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर विश्वास है। यह आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत है। विपक्ष कहीं नहीं दिख रहा।

    'लोग नीतीश की सोच के साथ'

    लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वत: स्फूर्त तरीके से एनडीए के लोग जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में आगे आ रहे। लोग 2025 में फिर से नीतीश की सोच के साथ हैं। हम के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ताओं का उत्साह बड़े स्तर पर है।

    तीसरे चरण के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में यह जानकारी दी गयी कि छह फरवरी को दरभंगा, सात को मधुबनी, आठ को अररिया व किशनगंज, नौ को समस्तीपुर तथा दस फरवरी को वैशाली में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा।

    खबरें और भी

    जदयू प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन

    जदयू प्रदेश कार्यालय में भी रविवार को गणतंत्र दिवस मनाया गया। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने इस मौके पर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, विधान परिषद में सत्तारुढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ मौजूद थे।

    वहीं, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी. विधान पार्षद संजय सिंह, कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, प्रकोष्ठों के प्रभारी प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, विनोद सिंह व वासुदेव कुशवाहा आदि मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें- 'VIP बिना बिहार में सारे गठबंधन जीरो'; मुकेश सहनी की खरी-खरी, आंबेडकर के बहाने अमित शाह पर चलाए 'शब्दबाण'

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'बिहार में चुनाव आने वाला है, हर कोई यहां आएगा', PM मोदी के दौरे पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज