Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: शौच के लिए घर से निकली थी नाबालिग, मनचलों ने शादी की नीयत से किया अपहरण; अब पिता ने...

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 04:39 PM (IST)

    बिहार के बांका में कुछ मनचलों ने शौच के लिए घर से निकली एक नाबालिग का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया है। इस संबंध में युवती के पिता ने स्थानीय थाना में ...और पढ़ें

    शौच के लिए घर से निकली नाबालिग की शादी की नीयत से अपहरण। (सांकेतिक फोटो)
    शौच के लिए घर से निकली नाबालिग की शादी की नीयत से अपहरण। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. शौच के लिए घर से निकली नाबालिग का अपहरण
    2. पिता ने स्थानीय थाने में तीन लोगों पर दर्ज कराई एफआईआर

    संवाद सूत्र, धोरैया (बांका)। बांका के धौरैया प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए घर से निकली नाबालिग का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया गया है। इस बाबत युवती के पिता ने थाना में आवेदन देकर चलना गांव निवासी त्रिदेव पासवान, दिलीप पासवान, श्रीदेव पासवान को आरोपित बनाया है।

    युवती के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री घर से शौच जाने के लिए निकली हुई थी, जिसका अपहरण कर लिया गया। खोजबीन शुरू किया तो पता चला कि उसे त्रिदेव पासवान ने लेकर फरार हो गया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    सड़क हादसे में वृद्ध जख्मी

    सुइया थाना क्षेत्र के कटोरिया-सुइया मुख्य मार्ग पर अरबखा धर्मशाला के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार वृद्ध जख्मी हो गया। जख्मी थाना क्षेत्र के जेरूआ गांव के 60 वर्षीय वृद्ध बोधन यादव बताया गया है।

    जानकारी के अनुसार, वृद्ध बाइक द्वारा घर से कटोरिया बाजार आ रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने धक्का मार दी।

    स्थानीय लोगों की मदद से ज़ख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. एसडी मंडल द्वारा इलाज किया।

    यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: '...तो NDA को चुन लो', अपने ही बयान पर बुरे घिरे तेजस्वी, अब नीतीश का नाम लेकर दे रहे ऐसी सफाई

    Bihar Politics: 'महिलाओं के मंगलसूत्र को...', नीतीश कुमार की मंत्री का बड़ा दावा; सियासी हलचल तेज

    खबरें और भी