बांका में सनकी बहू ने सास की आंख फोड़ी, गला रेतकर मार डाला; पुलिस ने हिरासत में लिया
बांका के अमरपुर स्थित सलेमपुर गांव में एक मानसिक रूप से बीमार पुत्रवधू ने अपनी 70 वर्षीय सास सुलेचना देवी की लाठी-डंडों से पिटाई कर और आंखें फोड़कर कच ...और पढ़ें

सलेमपुर में वृद्धा सास की हत्यारोपित बहू बिंदु देवी से पूछताछ करते थानाध्यक्ष राकेश कुमार। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, अमरपुर (बांका)। सलेमपुर गांव के वार्ड संख्या नौ में मंगलवार को मानसिक रूप से बीमार एक पुत्रवधू ने अपनी वृद्धा सास की कचिया से गला रेतकर हत्या कर दी। इससे पूर्व उसने सास को लाठी-डंडों से पीटा, उनकी आंख भी फोड़ दी।
मृतका सहदेव राय की 70 वर्षीया पत्नी सुलेचना देवी हैं। घटना के बाद भाग रही पुत्रवधू को पकड़कर लोगों ने कमरे में बंद कर दिया। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना से गांव के लोग हतप्रभ हैं।
गुजरात की फैक्ट्री में काम करते हैं पति
जानकारी के अनुसार, सुलोचना देवी के पुत्र व बिंदु के पति मनोज राय गुजरात के सूरत में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। घर पर सास-बहू ही रहती थी। किसी बात को लेकर सुबह सास-बहू के बीच में विवाद हुआ।
इसके बाद बहू बिंदु देवी ने पहले आंगन में अपनी सास पर लाठी-डंड़ों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उनकी आंख निकाल ली। वृद्धा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो पुत्रवधू ने घर का गेट बंद कर दिया। इसके बाद उसने कचिया से वृद्धा का गला रेत दिया।
खबरें और भी
ग्रामीणों ने बहू को पकड़ा, पुलिस ने हिरासत में लिया
घटना के बाद आरोपित बहू घर से भागने लगी, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर गांव के पश्चिम स्थित बगीचे से उसे पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर सर्किल इंस्पेक्टर रामाशंकर सिंह एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने वहां पहुंचकर बिंदु को हिरासत में ले लिया।
फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने कचिया व अन्य आवश्यक साक्ष्य जमा किए। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पुत्र को घटना की सूचना दे दी गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, बिंदु देवी पिछले छह माह से मानसिक रोग से पीड़ित थी। उसका भागलपुर में उपचार चल रहा था। मंगलवार सुबह सास-बहू के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपित महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।