बांका में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू, 4400 परिवारों को मिलेगा लाभ; पंचायत लेवल पर लगेंगे विशेष शिविर
बांका जिले में 4400 पात्र परिवारों को जल्द ही नए Ration Card मिलेंगे, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने प्र ...और पढ़ें
-1784726458917_m.webp)
बांका में बनेंगे नए राशन कार्ड। फाइल फोटो
HighLights
बांका में 4400 नए राशन कार्डों के लिए आवेदन शुरू।
पात्र परिवारों के दस्तावेजों का सत्यापन कर कार्ड जारी होंगे।
पंचायत स्तरीय शिविरों में भी आवेदन लिए जाएंगे।
संवाद सूत्र, बांका। जिला के करीब 4400 पात्र परिवारों को जल्द नया राशन कार्ड मिलेगा। इसके लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सभी प्रखंडों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नए राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद लाभुकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और पात्र पाए जाने पर उनका राशन कार्ड जारी किया जाएगा।
जिले में वर्तमान में 3,84,223 राशन कार्ड हैं। विभाग का लक्ष्य है कि राशन कार्ड से वंचित सभी पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाया जाए। इसके लिए प्रखंड स्तर पर आवेदन प्राप्त करने के साथ-साथ विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।
एसडीओ राजकुमार ने बताया कि सभी एमओ को समयबद्ध तरीके से आवेदन प्राप्त कर सत्यापन पूरा करने का निर्देश दिया गया है। पात्र परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए आगामी पंचायत स्तरीय विकास शिविरों में भी नए राशन कार्ड के आवेदन लिए जाएंगे। शिविर में ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि राशन कार्ड बनवाने के इच्छुक पात्र परिवार निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, परिवार के सदस्यों का विवरण, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं। सत्यापन के बाद योग्य लाभुकों का नाम खाद्य सुरक्षा योजना में जोड़ते हुए नया राशन कार्ड निर्गत किया जाएगा।
जिले में तीन लाख 84 हजार राशन कार्ड
जिले में वर्तमान में 3,84,223 राशन कार्ड हैं। इनमें सबसे अधिक अमरपुर प्रखंड में 45,125 तथा धोरैया में 42,286 और बांका सदर में 42,071 राशन कार्ड हैं। इसके अलावा रजौन में 38,737, बौंसी में 37,400, कटोरिया में 33,989, बेलहर में 32,418, चांदन में 32,402, शंभूगंज में 29,000, बाराहाट में 27,486 तथा फुल्लीडुमर में 23,309 राशन कार्ड हैं। विभाग का लक्ष्य नए पात्र परिवारों को जोड़कर खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ सभी जरूरतमंदों तक पहुंचाना है।
खबरें और भी
जिले में 4400 नए राशन कार्ड निर्गत किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की सत्यापन के बाद नया राशन कार्ड निर्गत कर दिया जाएगा। -राजकुमार, एसडीओ।