Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांका रेलवे जंक्शन पर सुविधाओं का अभाव, महिला और पुरुष शौचालयों में कई दिनों से लटका है ताला

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 09:55 AM (IST)

    बांका रेलवे जंक्शन पर महिला और पुरुष शौचालय कई दिनों से बंद पड़े हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। असामाजिक तत्वों द्वारा गंदगी फैलाने औ ...और पढ़ें

    बांका रेलवे जंक्शन पर सुविधाओं का अभाव

    बांका रेलवे जंक्शन पर सुविधाओं का अभाव

    HighLights

    1. बांका जंक्शन पर महिला-पुरुष शौचालय कई दिनों से बंद।

    2. यात्रियों, खासकर महिलाओं को हो रही भारी असुविधा।

    3. असामाजिक तत्वों की हरकतों के कारण प्रशासन ने लगाए ताले।

    संवाद सहयोगी, बांका। बांका रेलवे जंक्शन पर इन दिनों सुविधाओं का घोर अभाव हो गया है। जंक्शन पर बने महिला व पुरुष शौचालय में बीते कई दिनों से ताला जड़ दिया गया है। जिससे की यात्रियों को घोर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

    जानकारी हो कि बांका जंक्शन का कायाकल्प अमृत भारत योजना के तहत किया जा रहा है। इसके तहत जंक्शन पर कई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। लेकिन शौचालय के बिना सबकुछ अधूरा प्रतीत हो रहा है। कई यात्रियों ने बताया कि शौचालय में ताला लगा रहने के कारण अन्य जगहों पर जाना पड़ता है।जिससे की परेशानी होती है।

    महिला यात्रियों को होती है सबसे ज्यादा परेशानी

    रेलवे जंक्शन पर बने शौचालय में ताला लगने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी महिला व युवतियों को उठाना पड़ रहा है। शौचालय में ताला लगा रहने के कारण आसपास खाली जगह को ढूंढना पड़ता है। जिसके कारण कई बार शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। 

    जानकारी हो कि जंक्शन पर दो पुरुष व दो महिला सहित दिव्यांग जन के लिए शौचालय का निर्माण किया गया है। लेकिन ताला लगा रहने के कारण सभी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जबकि बांका जंक्शन से प्रत्येक माह लाखों का राजस्व रेलवे को आता है।

    खबरें और भी

    असामाजिक तत्वों के द्वारा शौचालय को कर दिया जाता है गंदा

    जंक्शन पर बने शौचालय में पूर्व में कई बार शाम असमाजिक तत्वों के द्वारा तोड़फोड़ और गंदगी फैला दिया जाता था। जिसके कारण प्रशासन के द्वारा शौचालय में ताला लगा दिया गया है। 

    जानकारी हो कि देर शाम के बाद कोई ट्रेन यहां से नहीं खुलती है। जिसके कारण सूनेपन का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व इस तरह की हरकतों को अंजाम देते है। प्रभारी स्टेशन प्रबंधक यतींद्र कुमार सिंह ने बताया कि बेवजह गंदगी फैला देने के कारण ताला लगाना पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- बांका में श्रावणी मेले की स्वास्थ्य तैयारियां पूरी, 54 किलोमीटर के कांवरिया पथ पर बनेंगे 21 अस्थायी अस्पताल