Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सरायगढ़-देवघर मेमू ट्रेन की अवधि बढ़ी, सहरसा, मुंगेर, भागलपुर, बांका, खगड़िया, मानसी, सुपौल स्टेशनों से गुजरेगी

    Updated: Wed, 27 May 2026 07:59 AM (IST)

    रेलवे ने गाड़ी संख्या 05573/05574 सरायगढ़-देवघर मेमू ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार किया है, जो अब 15 जुलाई से नियमित रूप से संचालित होगी। ...और पढ़ें

    सरायगढ़-देवघर मेमू ट्रेन की अवधि बढ़ी, 15 जुलाई से होगा परिचालन; बांका के यात्रियों को बड़ी राहत

    सरायगढ़-देवघर मेमू ट्रेन की अवधि बढ़ी, 15 जुलाई से होगा परिचालन; बांका के यात्रियों को बड़ी राहत

    HighLights

    1. सरायगढ़-देवघर मेमू ट्रेन का परिचालन 15 जुलाई से नियमित।

    2. बांका सहित कई जिलों के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ।

    3. कटोरिया और चांदन स्टेशनों पर ठहराव की मांग उठी।

    संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका)। रेलवे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। गाड़ी संख्या 05573/05574 सरायगढ़-देवघर मेमू ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड के निर्णय के अनुसार यह ट्रेन अब 15 जुलाई से नियमित रूप से संचालित होगी। इस निर्णय से क्षेत्रीय यात्रियों में खुशी का माहौल है।

    बांका और आसपास के यात्रियों को मिलेगा फायदा

    रेल यूजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष राज ने बताया कि इस ट्रेन के संचालन से बांका जैसे रेल सुविधाओं से पिछड़े जिले को बड़ी सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन सरायगढ़, सहरसा, मानसी, भागलपुर, खगड़िया और देवघर (बाबाधाम) जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ती है, जिससे यात्रियों की यात्रा आसान हुई है।

    उन्होंने बताया कि इस सेवा से धार्मिक और व्यापारिक दोनों तरह के यात्रियों को लाभ मिल रहा है। खासकर देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रही है।

    कटोरिया और चांदन में ठहराव की मांग

    रेल यूजर्स एसोसिएशन ने अब इस ट्रेन का ठहराव कटोरिया और चांदन स्टेशन पर सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। अध्यक्ष हर्ष राज ने कहा कि संगठन की प्राथमिकता इस ट्रेन का स्थायी परिचालन और सभी प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव सुनिश्चित कराना है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इन स्टेशनों पर ठहराव मिलता है तो आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

    विकास और रोजगार का मुद्दा भी उठा

    इधर बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के शताब्दी वर्ष समारोह में जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से जिले के विकास, रोजगार और रेल कनेक्टिविटी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

    इस दौरान चैंबर प्रतिनिधि आकाश तिवारी ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि बांका जिले में कृषि, पर्यटन, व्यापार और लघु उद्योग की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन आधारभूत संरचना के अभाव में विकास की गति धीमी है।

    युवाओं के लिए रोजगार और कनेक्टिविटी पर जोर

    आकाश तिवारी ने जिला स्तर पर नियमित जॉब एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और पलायन की समस्या कम होगी।

    खबरें और भी

    इसके साथ ही उन्होंने बांका से दिल्ली, कोलकाता और रांची के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की भी मांग की। उनका कहना था कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

    कार्यक्रम में कई प्रतिनिधि रहे मौजूद

    इस अवसर पर जिला चैंबर अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी सहित कई अन्य व्यापारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने जिले के विकास के लिए बेहतर रेल और सड़क संपर्क को आवश्यक बताया।