Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shardiya Navratri 2023: तिलडीहा शक्तिपीठ में उमड़ा भक्तों का सैलाब, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    By Amarkant MishraEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 05:36 PM (IST)

    Tildiha Shaktipeeth Shardiya Navratri 2023 बिहार के बांका में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ तिलडीहा दुर्गामंदिर में नवरात्र के पहले दिन आस्था का जनसैलाब उम ...और पढ़ें

    बांका के तिलडीहा दुर्गा मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु। (जागरण फोटो)
    बांका के तिलडीहा दुर्गा मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु। (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. नवरात्र की पहली पूजा पर एक दशक से शुरु है जलाभिषेक की संस्कृति।
    2. सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा के तट से जल भरकर पैदल आते हैं भक्त।

    संवाद सूत्र, शंभुगंज (बांका)। बिहार के बांका में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ तिलडीहा दुर्गामंदिर में नवरात्र के पहले दिन आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मां दुर्गा के दर्शन के लिए शनिवार रात 12 बजे से ही श्रद्धालु जुटने लगे। रविवार दोपहर तक करीब एक लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का जलाभिषेक किया।

    सभी आस्थावान सुल्तानगंज गंगा तट से जलभरकर 18 किलोमीटर पैदल चलकर मां दुर्गा का जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी श्याम आचार्य ने कहा कि जलाभिषेक की संस्कृति एक दशक से बढ़ी है।

    आचार्य ने बताया कि मैया के दरबार में मनोकामनाएं पूर्ण होने पर श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। इसमें युवाओं की संख्या अधिक थी। स्थिति यह हो गई कि सुबह चार बजे से नौ बजे तक तिलडीहा परिसर में तिल रखने की जगह नहीं बची।

    पीपल पेड़ में लाल धागा बांध मांगी मन्नतें

    तिलडीहा मंदिर में जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर समीप के पीपल वृक्ष में जय माता दी का पतवा एवं लाल धागा बांध मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं ने बताया कि पूजा के बाद वृक्ष में लाल कपड़ा बांधने ने मन की मुरादें पूर्ण होती है। इस आस्था के कारण भीड़ बढ़ रही है। जलाभिषेक में उमड़े श्रद्धालुओं के कारण परिसर में डिब्बों का अंबार लग गया।

    अफरातफरी में एक दर्जन लोग जख्मी

    तिलडीहा में जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई। इस अफरातफरी में करीब एक दर्जन श्रद्धालु गिरकर जख्मी हो गए। घायलों का तिलडीहा में बनाए गए अस्थाई उपस्वास्थ्य केंद्र में डॉ रविंद्र कुमार द्वारा किया गया।

    खबरें और भी

    सुरक्षा को लेकर एसडीओ अरूण कुमार सिंह , बीडीओ नीतीश कुमार , सीओ नागेंद्र प्रसाद , थानाध्यक्ष नीरज तिवारी सहित अन्य पुलिस बल सुबह से ही मंदिर परिसर में डटे रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है।

    यह भी पढ़ें: Bihar News : बिहार में 'प्रमोशन' देने के लिए सरकारी विभागों ने बढ़ाया एक और कदम, कर्मचारियों को मिली 24 घंटे की मोहलत

    Bihar News: भागलपुर में NH-27 से 102 किलो चांदी के आभूषण बरामद, आगरा से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी खेप