बांका: श्रावणी मेले में अवैध वसूली का खेल, कांवड़िया पथ पर शौचालय-स्नानागार और खाना बनाने के लिए वसूले जा रहे पैसे
बांका के बेलहर में श्रावणी मेले के दौरान कांवड़िया पथ पर शिवभक्तों से शौचालय, स्नानागार और खाना बनाने के लिए अवैध वसूली का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

हंगामा करते कांवड़िया
HighLights
कांवड़िया पथ पर शौचालय-स्नानागार के लिए अवैध वसूली।
पैक्स गोदाम में खाना बनाने हेतु 100 रुपये प्रति घंटा।
शिवभक्तों ने डीएम से सख्त कार्रवाई की मांग की।
संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के कच्ची और पक्की कांवड़िया पथ पर शिवभक्तों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन दिन रात प्रयासरत है। डीएम अंशुल अग्रवाल और एसपी अमितेश कुमार पथ के प्रशासनिक सुविधा का हाल जानने के लिए रात के अंधेरे में भी निकल जा रहे हैं।
सेवा भावना से ओतप्रोत दोनों अधिकारी शरीर को आराम कम ही दे पा रहे हैं। जिले से लेकर प्रखंड स्तरीय अधिकारी और कर्मी शिवभक्तों की सेवा में लगे हुए हैं। मेला ड्यूटी में आए जवान और अधिकारी कठिनाइयों के बीच पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवा दे रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग सरकारी संपत्ति पर अपना हक जताकर शिवभक्तों से अवैध राशि का वसूली कर रहा है।
अवैध वसूली का मामला सामने आया
मामला जिलेबिया मोड़ पार्किंग संख्या-1 स्थित नवनिर्मित पैक्स गोदाम का है। जहां प्रबंधन के द्वारा ही रविवार को शौचालय और स्नानागार के 10-10 रूपये और गोदाम के अंदर खाना बनाने के लिए प्रति घंटे के एक सौ रूपये की राशि के अवैध वसूली का मामला सामने आया।
साथ ही एक दुकानदार द्वारा गंदगी फैलाने का हवाला देकर सरकारी चापाकल से पानी लेने से भी शिवभक्तों को रोक दिया गया। घटना से उग्र शिवभक्तों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम से सख्त कार्रवाई का मांग किया।
पैसे नहीं देने पर भगाे की धमकी
शिवभक्त देवरिया जिला निवासी संजू देवी, सावित्री देवी, यूपी गोरखपुर के भानवती देवी, मीणा देवी, नादवांसराय के सचिन कुमार आदि ने बताया कि गोदाम में खाना बनाने के लिए दो सौ रूपये लिया जाता है। शौचालय और स्नानागार के लिए 10-10 रूपये की राशि ली जा रही है। नहीं देने पर भगाने का धमकी देता है। कहता है कि कोई सरकारी भवन नहीं है।
खबरें और भी
सरकारी चापाकल से पानी लेने के लिए भी एक महिला रोकती है। शिवभक्त मीणा देवी ने बताया कि हमारे दर्जनों साथियों को रिमझिम हो बारिश में ही पार्किंग के खुले आसमान के बीच खाना बनाकर खाना पड़ा।
साफ सफाई के लिए कुछ राशि ली जा रही
शौचालय और स्नानागर के पास राशि वसूल रहे युवक ने बताया कि इसका मालिक अध्यक्ष है। जबकि गोदाम के बगल में पुलिस शिविर भी है। जहां मजिस्ट्रेट की भी तैनाती है। बावजूद इसके अवैध वसूली का खेल चल रहा है।
पैक्स अध्यक्ष प्रवीण पंडित ने बताया कि साफ सफाई के लिए कुछ राशि ली जा रही है। बीसीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच किया जाएगा। राशि वसूली समिति किस तरह कर रही है। जांच का विषय है। गोदाम अनुदानित होता है।